खबर
Top News

अफसरों की नाक के नीचे से निकल रहे थे अवैध लकड़ी के ट्रक: भोपाल की टीम ने इंदौर में मारा छापा तब खुली नींद; रेंजर संगीता ठाकुर की भूमिका फिर सवालों के घेरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 3:51 pm
शेयर करें:
अफसरों की नाक के नीचे से निकल रहे थे अवैध लकड़ी के ट्रक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वन मंडल की लचर सतर्कता और खोखले निगरानी तंत्र की नाकामी का फिर खुलासा हुआ है। उज्जैन, देवास और शाजापुर के रास्ते सांवेर होते हुए अवैध जलाऊ लकड़ी से भरे चार ट्रक इंदौर की सीमा में बेखौफ दाखिल हो गए, लेकिन स्थानीय वन विभाग के आला अधिकारियों को इसकी कानों-कान खबर नहीं हुई। जब भोपाल स्थित राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सीधे इंदौर में दबिश देकर चारों ट्रकों को जब्त किया, तब जाकर स्थानीय अमले की नींद टूटी।

इस बड़ी कार्रवाई ने इंदौर वन विभाग के प्रशासनिक तंत्र पर यह तीखा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर अवैध लकड़ी की इतनी बड़ी खेप शहर में प्रवेश कर गई और जिम्मेदार अधिकारियों को पता तक क्यों नहीं चला।

मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि स्थानीय वनकर्मी तस्करों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उनकी गाड़ियों के आगे-आगे चलकर रास्ता साफ कर रहे थे और उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा रहे थे।

उड़नदस्ते के अनुसार अवैध लकड़ी का यह जत्था माफिया सुशील, कमलेश और कल्लू का बताया जा रहा है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी अमित साहू ने स्पष्ट किया है कि इंदौर में चल रहे इस पूरे अवैध नेटवर्क और साठगांठ की गहन जांच की जा रही है तथा इसमें शामिल हर चेहरे का खुलासा किया जाएगा।

यह पहला मौका नहीं है जब वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता ठाकुर की कार्यशैली विवादों में आई हो। इससे पूर्व जलाराम टिंबर व्यापारी के परिसर में कार्रवाई के दौरान बाहर मुख्य गेट पर ताला लगवाकर अंदर जांच की जाती रही और कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को बाहर ही रोक दिया गया था।

कार्यशैली में पारदर्शिता छिपाने और तानाशाही रवैये को लेकर पहले भी घिरीं रेंजर संगीता ठाकुर की भूमिका इस ताजा मामले में भी संदिग्ध मानी जा रही है। घटना के बाद जब उनका पक्ष जानने के लिए सीयूजी मोबाइल नंबर 09424792328 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन बंद मिला। वहीं उपवन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह परिहार से बात करने पर उन्होंने पूरे घटनाक्रम से पल्ला झाड़ते हुए किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

पूर्व में भी राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने इंदौर के टिंबर मार्केट में दबिश देकर अवैध आरा मशीनें सील की थीं और गाड़ियां पकड़ी थीं। लगातार भोपाल की टीम को इंदौर आकर कार्रवाई करनी पड़ रही है, जो यह साबित करता है कि स्थानीय तंत्र पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुका है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता ठाकुर की बार-बार संदिग्ध भूमिका और घोर लापरवाही सामने आने के बावजूद बर्खास्तगी तो दूर, निलंबन तक की कार्रवाई नहीं की जा रही है। उल्टा जांच का जिम्मा सौंपकर मामलों को रफा-दफा करने के आरोप लग रहे हैं। इस पूरे तंत्र की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होना अत्यंत आवश्यक है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 1 hour ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 2 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 3 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!