एमपी में 40 से ज्यादा जिलों में हुई जोरदार बारिश: आज इन जिलों के लिए अति भारी वर्षा का अलर्ट; नाला पार कर स्कूल पहुंचे टीचर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 2.4 इंच वर्षा धार में रिकॉर्ड की गई, जबकि राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, टीकमगढ़, खरगोन, भोपाल, उज्जैन सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से कई नदियां और नाले उफान पर हैं तथा कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
चार दिन तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार के लिए श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, भोपाल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। रतलाम में अंडरब्रिज में पानी भर गया, जबकि शाजापुर में शिक्षकों को उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचना पड़ा। बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में बुधवार सुबह से मूसलाधार बारिश के कारण ओझर गांव के पास डेब नदी में बाढ़ आ गई।
नदी का पानी करीब 14 फीट ऊंचे पुल तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने पुल पर आवागमन बंद कर दिया। पुलिस ने पुल के दोनों ओर जवान तैनात कर दिए हैं और केवल आपातकालीन वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी जा रही है।
इंदौर में ट्राला नाले में पलटा
इंदौर में लगातार बारिश के बीच बुधवार सुबह एमआर-5 रोड पर सीमेंट से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे में लगभग ₹3.50 लाख मूल्य की सीमेंट भीगकर खराब हो गई। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया।
इन जिलों में दर्ज हुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटे में धार में 2.4 इंच, राजगढ़ और रतलाम में 2.2 इंच, शिवपुरी और खजुराहो में 2 इंच, टीकमगढ़ में 1.6 इंच, खरगोन में 1.5 इंच तथा भोपाल, उज्जैन और दतिया में 1.4 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नौगांव, खंडवा, रायसेन, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, बालाघाट, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, श्योपुर, नर्मदापुरम, गुना, रीवा, जबलपुर, सीधी, बैतूल, सिवनी, इंदौर, मंडला, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, आगर-मालवा, मंदसौर, झाबुआ, पन्ना और हरदा सहित कई जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!