खबर
Top News

रोज यात्रा करने वालों पर भारी मार: धार से इंदौर का किराया होगा 80 से सीधे 130 रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 3:43 pm
शेयर करें:
रोज यात्रा करने वालों पर भारी मार

खुलासा फर्स्ट, धार।
बस किराया बढ़ाने की घोषणा ने आम यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को सफर के लिए भी अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे। यात्रियों का कहना है एक दम इतना किराया बढ़ाना समझ से परे है।

सबसे बड़ा झटका धार-इंदौर मार्ग पर रोज आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को लगेगा, जहां 62 किमी के सफर का किराया 80 रुपये से बढ़कर करीब 130 रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

लंबे समय से डीजल, स्पेयर पार्ट्स, बीमा, टैक्स और संचालन लागत बढ़ने का हवाला देकर किराया बढ़ाने की मांग कर रहे निजी बस संचालकों को राहत देते हुए परिवहन विभाग ने नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है।

सबसे ज्यादा असर नौकरी, पढ़ाई, व्यापार, इलाज और अन्य जरूरी कामों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें अब हर यात्रा पर पहले से अधिक राशि खर्च करनी होगी।

इंदौर मार्ग पर बड़ा असर पड़ेगा। वर्तमान में 80 रुपए किराया लगता है, अब 130 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। यानी लगभग 50 रुपये (करीब 61.5 प्रतिशत) बढ़ोतरी होगी। वृद्धि से लोगों में नाराजगी है, जबकि बस संचालकों का कहना है फैसला जरूरी था।

अब तक आने-जाने में जहां एक यात्री का 160 रुपये खर्च होता था, वहीं नई दर लागू होने के बाद बढ़कर करीब 260 रुपये हो जाएगा। इस तरह नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रतिदिन करीब 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

यदि कोई व्यक्ति महीने के 30 दिन यात्रा करता है तो उस पर लगभग 3 हजार रुपये का बोझ पड़ेगा। नई अधिसूचना के बाद जिला परिवहन कार्यालय विभिन्न मार्गों की दूरी के आधार पर अंतिम किराया सूची तैयार करेगा।

दूरी के अनुसार किराए में दो से पांच रुपये तक का मामूली अंतर संभव है, लेकिन धार-इंदौर मार्ग पर किराया लगभग 130 रुपये रहने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं किराए की मांग को लेकर कही लम्बे समय से बस मालिकों की मांग थी वहीं इसी बीच 7 अगस्त से बसो की हड़ताल थी जो स्थगित कर दी गई क्योंकि बढ़ोत्तरी की मांग मान ली गई।

रेल परियोजना से मिलेगी बड़ी राहत

इस बीच इंदौर-दाहोद नई रेल परियोजना राहत की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। रेल सेवा शुरू होने के बाद धार से इंदौर तक का सफर वर्तमान बस किराए की तुलना में काफी कम खर्च में पूरा किया जा सकेगा। अनुमान है कि रेल का किराया लगभग 30 से 40 रुपये के बीच रहेगा। लोगों की निगाहें अब इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना पर टिक गई हैं और वे इसके जल्द पूरा होकर संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण यात्रियों के

पास नहीं विकल्प

धामनोद, धरमपुरी, कुक्षी, मनावर, बदनावर, सरदारपुर, राजगढ़ सहित जिले के अधिकांश शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस ही प्रमुख परिवहन साधन बनी रहेगी। ऐसे में इन क्षेत्रों के यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ेगा।

राहत देने वाले प्रावधान

• डीलक्स, स्लीपर, एसी डीलक्स सुपर लग्जरी बसों में नाइट चार्ज नहीं लगेगा।

• एक्सप्रेस बस का किराया सामान्य बस के बराबर रहेगा।

• बस श्रेणी तय करने का अधिकार आयुक्त के पास होगा।

संबंधित समाचार

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

19 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

21 minutes ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

36 minutes ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

38 minutes ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

about 1 hour ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

about 1 hour ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

about 1 hour ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

about 1 hour ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

about 1 hour ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 2 hours ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 2 hours ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 2 hours ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 2 hours ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 20 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 20 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!