खबर
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या: फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
खेत के बीच बने मकान में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके बेटे कौशल अहिरवार ने संपत्ति, नकदी और जेवरात के लालच में की थी।

खेत के बीच बने मकान में अकेली रहती थीं प्रेम बाई
आरोपी ने फावड़े से मां के सिर पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया। मामला सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दरैन के बाहा टोला का है।

यहां 55 वर्षीय प्रेम बाई अहिरवार, पति स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार, खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं।

उनके पति शिक्षक थे और वर्ष 2020 में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद प्रेम बाई खेत में मकान बनाकर रहने लगी थीं।

परिवार में उनके दो बेटे बताए गए हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा कौशल गांव के पुराने मकान में अलग रहता था।

18 सितंबर की रात हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की दरमियानी रात प्रेम बाई की घर में हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो शक परिवार के ही एक सदस्य पर गया।

पूछताछ में सामने आया संपत्ति का एंगल
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कौशल अहिरवार पर संदेह गहराया। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि संपत्ति, नकदी और जेवरात हासिल करने के लालच में उसने मां की हत्या की।

पुलिस का आरोप है कि कौशल ने फावड़े से प्रेम बाई के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कौशल के पिता शिक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद कौशल को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह स्कूल में भृत्य के पद पर पदस्थ था।

फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल फावड़े समेत अन्य साक्ष्य जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे संपत्ति और आर्थिक लालच की भूमिका की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

4 minutes ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

6 minutes ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

12 minutes ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

22 minutes ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

22 minutes ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

31 minutes ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

38 minutes ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 1 hour ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 1 hour ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 1 hour ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 1 hour ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 1 hour ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 1 hour ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

about 2 hours ago
नो यूपीआई डे आज
Top News

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Top News

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!