खबर
Top News

दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा: सगाई टूटी तो उठाया ऐसा खौफनाक कदम; मंगेतर की मां को कहां ले गया, 250 फीट गहरी खाई में क्या देखकर चौंक गई पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मई 2026, 11:13 am
शेयर करें:
दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, महू।
सगाई टूटने की रंजिश इतनी गहरी हो गई कि 18 साल के एक युवक ने अपनी पूर्व मंगेतर की मां को 250 फीट गहरी खाई में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया। इंदौर जिले के महू स्थित बड़गोंदा थाना क्षेत्र के छोटा अमरनाथ इलाके में मंगलवार शाम घटी इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा तब हुआ जब खुद आरोपी ने मृतका की बेटी को बताया कि उसने उसकी मां को खाई में धक्का दे दिया है।

कौन थी पीड़िता
मृतका की पहचान किरण चौबे (36) के रूप में हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली किरण पीथमपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। उनके पति अवध बिहारी चौबे मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) में कर्मचारी हैं और इन दिनों ब्रेन हेमरेज के कारण इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं।

रिश्ता नापसंद, सगाई टूटी और पल गई रंजिश
किरण के बेटे अनुराग चौबे ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की सगाई बगोदा निवासी राहुल अटेरिया (18) से हुई थी। परिवार में पिता और भाई दोनों इस रिश्ते के विरोध में थे। शुरुआत में किरण इस विवाह के पक्ष में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने भी शादी से इनकार कर दिया। इसी बात की रंजिश राहुल के मन में घर कर गई और उसने मंगेतर की मां से बदला लेने की ठान ली।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे किरण अपनी बेटी रागिनी के साथ घर से निकलीं। पीथमपुर के विशाल चौराहे पर राहुल पहले से उनका इंतजार कर रहा था। तीनों वहां से छोटा अमरनाथ पहुंचे। रागिनी पहाड़ी पर ही रुकी रही, जबकि राहुल किरण को मंदिर दर्शन का बहाना बनाकर नीचे ले गया।

कुछ समय बाद राहुल अकेला वापस लौटा और रागिनी से कहा कि उसकी मां पीछे आ रही हैं। फिर बहाना बनाकर वह एक बार और नीचे गया। लौटने पर उसने रागिनी को ठंडे दिल से बता दिया कि उसने उसकी मां को खाई में धक्का दे दिया है। रात करीब 11 बजे सदमे में डूबी रागिनी ने अपने भाई अनुराग को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी।

तीन घंटे की मशक्कत में निकाला शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार सुबह करीब 5 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 200 से 250 फीट गहरी खाई से शव निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एएसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल अटेरिया के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश
Top News

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

15 minutes ago
स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा
Top News

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

40 minutes ago
अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार
Top News

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

about 1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना
Top News

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर
Top News

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

about 2 hours ago
डैम में डूबने से युवक की मौत
Top News

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

about 2 hours ago
डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान
Top News

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

about 2 hours ago
मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

about 2 hours ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

about 3 hours ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 3 hours ago
स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत
Top News

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग
Top News

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

about 4 hours ago
सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश
Top News

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

about 4 hours ago
दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा
Top News

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

about 4 hours ago
तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

about 4 hours ago
फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल
Top News

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

about 4 hours ago
10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार
Top News

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

about 4 hours ago
बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले
Top News

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

about 4 hours ago
बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा
Top News

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया
Top News

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!