ऐतिहासिक स्थल मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी: अब निर्णय की प्रतीक्षा; इतने दिन तक चली सुनवाई, जानिये क्या-क्या दावे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंठपीठ में धार भोजशाला विवाद से जुड़ी सभी याचिकाओं पर लंबी और विस्तृत सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 6 अप्रैल से रोजाना नियमित रूप से दोपहर ढाई बजे से सुनवाई चल रही थी, जो लगभग 23 दिनों तक जारी रही।
न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने सभी पक्षों की अंतिम दलीलें सुनी। इस दौरान राज्य शासन की ओर से एजी प्रशांत सिंह, हिंदू पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन सहित अन्य अधिवक्ता, एएसआई की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन, तथा मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद सहित अन्य वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। इसके अलावा कई अन्य याचिकाओं पर भी समानांतर सुनवाई की गई।
यह विवाद 2022 में दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को तय करने और पूजा अधिकार को लेकर मांग की गई थी। हिंदू पक्ष का दावा है कि भोजशाला मां सरस्वती का प्राचीन स्थल है, जहां अनुच्छेद 25 के तहत पूजा का अधिकार दिया जाए, वहीं मुस्लिम पक्ष इसे वक्फ संपत्ति और मस्जिद बताते हुए ऐतिहासिक निरंतरता और कानूनी स्थिति का हवाला देता है।
जैन समाज ने भी इसे जैन मंदिर होने का दावा प्रस्तुत किया है। सुनवाई के दौरान एएसआई सर्वे, पुरातात्विक तथ्यों, 2003 के आदेश और विभिन्न कानूनी बिंदुओं पर विस्तार से बहस हुई। अब मामला फैसले के चरण में पहुंच चुका है, जिस पर न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में संवेदनशील निगाहें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!