खबर
Top News

बदसलूकी और केस दर्ज करने में देरी पर गिरेगी गाज: कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
बदसलूकी और केस दर्ज करने में देरी पर गिरेगी गाज

बीट प्रभारियों को सख्ती से चेताया, अपराधी सक्रिय मिले तो होंगे जवाबदेह

पुलिस की पकड़ मजबूत दिखना चाहिए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराधियों पर शिकंजा कसने और आमजन का भरोसा मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को लसूडिय़ा थाना क्षेत्र के बीट प्रभारियों की विशेष समीक्षा बैठक ली। पुलिसिंग की जमीनी हकीकत पर चर्चा कर स्पष्ट कर दिया अपराधियों को खुली छूट और फरियादियों की अनदेखी व उनके साथ दुर्व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमिश्नर ने 2024, 2025 और 2026 के अपराध आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बीट प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार मौजूदगी, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने के निदेज़्श दिए।

कहा बीट प्रभारी ही पुलिस और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनकी सक्रियता से ही अपराध नियंत्रण संभव है। फरियादियों के साथ व्यवहार को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। दो टूक कहा थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए।

अपराध दर्ज करने में देरी, शिकायतों को टालना या फरियादियों के साथ अभद्रता कतई स्वीकार नहीं होगी। थाना स्तर पर साइबर डेस्क को और सक्रिय बनाने, शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा नागरिकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। मोहल्ला समितियों, रहवासी संघों और कॉलोनियों के साथ नियमित संवाद कर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

हिस्ट्रीशीटरों के अपराध अक्षम्य
उन्होंने कहा बॉन्डओवर और निगरानीशुदा अपराधियों द्वारा अपराध किया जाना, अपराध पंजीयन में अनावश्यक विलंब या फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किसी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। ऐसे मामलों में अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। रिएक्टिव नहीं, प्रिवेंटिव पुलिसिंग भविष्य का आधार होगी।

डिजिटल संसाधनों का प्रशिक्षण दिया जाए
कमिश्नर ने एसीपी और एडिशनल डीसीपी को भी निर्देशित किया बीट प्रभारियों की कार्यप्रणाली की लगातार समीक्षा करें तथा आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों के उपयोग के लिए नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

कलेक्टर की कुर्सी समेत फर्नीचर जला
Top News

कलेक्टर की कुर्सी समेत फर्नीचर जला:कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में आग, दस्तावेज सुरक्षित

10 minutes ago
दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट
Top News

दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट:तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना

25 minutes ago
गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें
Top News

गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें:90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब

28 minutes ago
निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल
Top News

निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल:बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

29 minutes ago
नशे में उत्पात मचाने का आरोप
Top News

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

33 minutes ago
वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’
Top News

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

34 minutes ago
मुख्यमंत्री की मां का निधन
Top News

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

about 1 hour ago
थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या
Top News

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

about 1 hour ago
सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट
Top News

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

about 1 hour ago
निंद्रा तजो उठो हो गोविंद
Top News

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

about 1 hour ago
नकाबपोश चोरों का आतंक
Top News

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ठेलों की जब्ती पर संग्राम
Top News

देखिये वीडियो, ठेलों की जब्ती पर संग्राम:नेता प्रतिपक्ष की निगम को चेतावनी; ठेले वापस करो, वरना अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे

about 2 hours ago
शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Top News

शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:दो की मौत; तीसरा साथी गंभीर घायल

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेटे के सामने पिता को तेज रफ्तार कार ने कुचला; मौके पर मौत, चार युवक घायल

about 2 hours ago
शहर की इस कॉलोनी पर कभी भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर
Top News

शहर की इस कॉलोनी पर कभी भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर:71 मकानों में रह रहे 80 से ज्यादा परिवारों को बेदखली के नोटिस; कोर्ट से राहत की उम्मीद में रहवासी

about 3 hours ago
देसी शराब पीने के बाद दो की मौत
Top News

देसी शराब पीने के बाद दो की मौत:सरकारी दुकान से खरीदकर लाए थे; उल्टी और आंखों में जलन के बाद बिगड़ी तबीयत

about 3 hours ago
फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी
Top News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी:म्यूल खातों से हुआ खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़
Top News

देखिये वीडियो, अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़:मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

about 3 hours ago
भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज
Top News

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

about 18 hours ago
इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त
Top News

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!