खबर
Top News

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी: दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 6:03 pm
शेयर करें:
शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑटो और दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच खजराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रात के अंधेरे में ऑटो रिक्शा चोरी कर फरार होने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी इतना बेखौफ था कि रिहायशी कॉलोनियों की रेकी कर घरों के सामने खड़े ऑटो चुराता था और पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से चोरी के दो ऑटो रिक्शा बरामद किए गए हैं।

खजराना पुलिस के अनुसार, सुपर पैलेस कॉलोनी निवासी मोइनुद्दीन खान ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि उन्होंने 26 मई की रात अपना पैसेंजर ऑटो घर के सामने खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो ऑटो गायब था।

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीआई मनोज सिंह सेंधव के ने पुलिस टीम ने इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस को एक संदिग्ध युवक के फुटेज मिले।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एमआर-10 रोड स्थित स्टार चौराहे के पास सुनसान इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी फरीद पिता चांद खान (28) निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरी करता है और पांचवीं तक पढ़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने शौक और मौज-मस्ती के खर्च पूरे करने के लिए ऑटो चोरी करता था।

उसके कब्जे से चोरी के दो ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी-09-आरए-7551 और एमपी-09-आरए-5967 बरामद किए गए हैं।

सीसीटीवी बने पुलिस की सबसे बड़ी ताकत: ऑटो चोर खुद को बेहद शातिर समझ रहा था, लेकिन कॉलोनियों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों ने उसकी पूरी चालाकी पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने सैकड़ों कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और फिर मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे धरदबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वाहन चोरी के अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद बढ़ गई है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 7 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 7 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 8 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 8 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 8 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 8 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 8 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 9 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 9 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!