डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव में इन्हें मिली जीत: हाईप्रोफाइल मुकाबले में हासिल किया स्पष्ट बहुमत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स चुनाव गुरुवार को कॉलेज परिसर स्थित दरबार हॉल में संपन्न हुए। लंबे समय से चर्चाओं और कानूनी विवादों में रहे इस चुनाव के नतीजे देर रात घोषित किए गए, जिसमें हरपाल सिंह भाटिया ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की।
मुकाबला काफी दिलचस्प रहा
न्यू डोनर कैटेगरी यानी 2(बी)(2) वर्ग की एक सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे और 535 मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना था। चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर के जरिए कराई गई।
हरपाल सिंह भाटिया को सबसे अधिक वोट मिले
कुल 688 पात्र सदस्यों में से 153 सदस्यों को डाक के माध्यम से बैलेट भेजे गए थे, जिनमें से 131 मत वापस प्राप्त हुए। मतगणना में हरपाल सिंह भाटिया को सबसे अधिक 357 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश अग्रवाल को 233 मत प्राप्त हुए।
इन्हे एक-एक वोट मिला
अन्य उम्मीदवारों में जयेश पटेल और मानवीर सिंह बैस को एक-एक वोट मिला, जबकि नीरज देसाई और संदीप पारेख को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। परिणाम के आधार पर हरपाल सिंह भाटिया को 2(बी)(2) वर्ग से विजयी घोषित किया गया।
चुनाव शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा
इस बार डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा। चुनाव प्रक्रिया और नए संविधान को लेकर हाईकोर्ट में कई याचिकाएं भी दायर की गई थीं। इसके बावजूद तय कार्यक्रम के अनुसार मतदान और मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए गए।
ये निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए
वहीं पुराने दानदाता वर्ग यानी 2(बी)(1) श्रेणी में विक्रम सिंह पुआर (देवास सीनियर) और राजा प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस वर्ग में दो सीटों के लिए केवल दो वैध नामांकन प्राप्त हुए थे।
10 सदस्यीय बोर्ड गठित किया जाएगा
डेली कॉलेज बोर्ड की संरचना के अनुसार कुल 10 सदस्यीय बोर्ड गठित किया जाएगा। इसमें फाउंडर मेंबर श्रेणी से दो सदस्य, न्यू डोनर कैटेगरी से एक सदस्य चुना गया है, जबकि शेष सदस्यों की नियुक्ति शासन और प्रशासन की ओर से की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!