बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत: पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
स्कूल से घर लौटते समय 11 वर्षीय छात्र को हाईवे पार करना जानलेवा साबित हुआ। खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम गुड़ी के पास माताबेड़ी में तेज रफ्तार पिकअप ने 5वीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
निखिल पिता हरदास गौंड निवासी सीताबेड़ी शनिवार शाम करीब 5 बजे गुड़ी के सरकारी स्कूल से बस में बैठकर माताबेड़ी पहुंचा था। माताबेड़ी उसके गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर है। बस से उतरने के बाद वह हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पिकअप छोड़कर भागा ड्राइवर
घटना की सूचना मिलते ही पिपलोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई विक्रम धारवे के मुताबिक, हादसे के बाद पिकअप मौके पर ही खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
चाचा की दुकान पर बैठकर पढ़ता था निखिल
ग्रामीणों के मुताबिक, निखिल के पिता मजदूरी करते हैं। उसका चाचा माताबेड़ी में हाईवे किनारे चिप्स की दुकान लगाता है। स्कूल से छुट्टी के बाद निखिल अक्सर चाचा की दुकान पर बैठकर पढ़ाई करता था और परिवार के लोग मजदूरी से लौटने के बाद उसे अपने साथ घर ले जाते थे।
निखिल दो बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!