फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा: 100 केस दर्ज; 80 आरोपी गिरफ्तार, ये लोग भी जांच के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाली फर्जी सिम के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 'ऑपरेशन फास्ट-2.0' के तहत प्रदेश में 100 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
80 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 156 आरोपियों की पहचान कर 80 को गिरफ्तार किया है। अभियान में 1437 फर्जी सिम चिह्नित की गई हैं, जिनसे जुड़े मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 1907 शिकायतें दर्ज हैं।
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ने इसे देश में फर्जी सिम नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है।
504 संदिग्ध सिम विक्रेता और एजेंट जांच के दायरे में
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान समूह ने 16 अगस्त 2026 से ऑपरेशन फास्ट-2.0 शुरू किया था। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर फर्जी सिम नेटवर्क की पहचान की गई।
इसके आधार पर 504 संदिग्ध पॉइंट ऑफ सेल (POS) संचालकों, एजेंटों और फर्जी सिम का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि कुछ सिम विक्रेता और एजेंट फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम जारी कर उन्हें बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों तक पहुंचा रहे थे।
डिजिटल अरेस्ट और निवेश ठगी में इस्तेमाल होती थीं सिम
पुलिस के अनुसार, फर्जी सिम का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, लोन ऐप धोखाधड़ी और अन्य आर्थिक अपराधों में किया जा रहा था।
आरोपी इन मोबाइल नंबरों की मदद से इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर फर्जी खाते और समूह बनाते थे।
इनके जरिए लोगों को निवेश के नाम पर आकर्षक मुनाफे का लालच दिया जाता था। ठगी के लिए संदिग्ध लिंक भी भेजे जाते थे।
मुफ्त इंटरनेट और उपहार का लालच देकर लेते थे दस्तावेज
पुलिस जांच में फर्जी सिम जारी कराने के कई तरीके सामने आए हैं। आरोपी लोगों को मोबाइल नंबर पोर्ट कराने, एक महीने मुफ्त इंटरनेट देने या उपहार मिलने का झांसा देते थे।
इसके बाद उनके पहचान पत्रों का गलत इस्तेमाल कर अतिरिक्त सिम जारी करा ली जाती थीं। कुछ मामलों में कर्ज स्वीकृत कराने के बहाने भी लोगों से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर सिम निकलवाने की बात सामने आई है।
मास्टर सिम और बायोमेट्रिक मशीनें जब्त
अभियान के दौरान पुलिस ने 9 मास्टर सिम, 127 फर्जी सिम, अंगूठे के निशान लेने वाली चार मशीनें और 31 मोबाइल व लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश, गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई अभी जारी है।
दिल्ली में हुई अभियान की सराहना
राज्य साइबर पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इस अभियान की सराहना की है।
7 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को सिम और पीओएस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई का अनुभव साझा करने के लिए प्रतिनिधि राज्य के रूप में आमंत्रित किया गया था।
इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस ने अभियान की कार्ययोजना और उपलब्धियों की जानकारी दी। अन्य राज्यों ने भी इसी तरह की कार्रवाई को लेकर संपर्क किया है।
इंदौर-भोपाल समेत 11 जिलों की पुलिस की भूमिका
इस अभियान में देवास, सतना, इंदौर, भोपाल, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, जबलपुर, राजगढ़, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों की पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राज्य साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि सिम पोर्ट कराने, मुफ्त इंटरनेट या उपहार के लालच में किसी अनजान व्यक्ति को आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेज न दें।
अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जांच संचार साथी पोर्टल के https://tafcop.sancharsaathi.gov.in पर करें।
कोई अनजान सिम मिलने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत की जा सकती है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!