खबर
Top News

जल्दबाजी, लापरवाही, अहंकार और हठधर्मिता ने ली जानें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 7:09 pm
शेयर करें:
जल्दबाजी, लापरवाही, अहंकार और हठधर्मिता ने ली जानें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अखबारों के पिछले पन्नों पर एक छोटे-से कॉलम में छपा यह आंकड़ा शायद आपने भी पढ़ा होगा… मध्यप्रदेश में एक वर्ष में 16,831 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर गए।

जरा ठहरकर सोचिए… यह सिर्फ एक भर आंकड़ा नहीं है। यह 16,831 अधूरी कहानियां हैं। 16,831 घरों के बुझ चुके चूल्हे हैं। 16,831 बच्चों के सिर से उठ चुका पिता का हाथ है ।

16,831 माताओं की सूनी आंखें हैं जो आज भी दरवाज़े की आहट पर चौंक जाती हैं। 16,831 पत्नियों की टूटी हुई चूड़ियां हैं, 16,831 परिवार हैं, जो सुबह तक सामान्य थे… और शाम होते-होते बर्बाद हो गए।

और सबसे भयावह बात क्या है जानते हैं? इनमें से केवल 15 मौतें खराब सड़क या इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण दर्ज हुईं, बाकी लगभग सारी मौतें… हमारी जल्दबाजी, लापरवाही, अहंकार और हठधर्मिता ने लीं।

हां… वही हठधर्मिता जो कहती है अरे कुछ नहीं होता…, सब चलता है…, पहले सबको सुधारो, फिर हमें बोलना…, हेलमेट से क्या फर्क पड़ता है… बस दो मिनट की तो बात है, लेकिन यही दो मिनट किसी बच्चे से उसका पिता छीन लेते हैं। यही कुछ नहीं होता… किसी मां की गोद हमेशा के लिए सूनी कर देता है। यही सब चलता है… किसी घर की सांसें रोक देता है।

हम लाल बत्ती तोड़ते हैं, जैसे कोई युद्ध जीत लिया हो। हम गलत दिशा में गाड़ी चलाते हैं जैसे बहुत चतुर हों। हम बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट सड़कों पर ऐसे निकलते हैं मानो मौत से दोस्ती कर ली हो। और समाज? हमारे करतबों पर वह भी ताली बजाता है।

नियम तोड़ने वाले को ‘स्मार्ट’ कहता है। कानून मानने वाले को ‘डरपोक’ समझता है, लेकिन सड़क पर जब किसी युवक का सिर फटकर डामर पर बिखरता है…, जब किसी मां का कलेजा अस्पताल के बाहर चीख-चीखकर फटता है…, जब कोई पांच साल का बच्चा पूछता है, मम्मी, पापा अब कभी नहीं आएंगे क्या…? तब न ‘स्मार्टनेस’ बचती है, न जल्दी, न स्टेटस,न ईगो…बचता है तो सिर्फ, एक ऐसा दर्द… जो जीवनभर खत्म नहीं होता।

देश में हर घंटे 20 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर रहे हैं। मध्यप्रदेश में हर दिन 46 लोग। कल्पना कीजिए… हर दिन 46 घरों में मातम उतरता हैस 46 घरों में खाना नहीं बनता, 46 परिवारों की दुनिया उजड़ जाती है, लेकिन विडंबना देखिए फिर भी हम विचलित नहीं होते।

क्या सचमुच हम इतने संवेदनहीन हो चुके हैं? क्यों कोई धर्मगुरु मंच से यह नहीं कहता कि सुरक्षा नियम अपनाना भी धर्म है, क्योंकि जीवन बचाना सबसे बड़ा धर्म है?, क्यों कोई राजनेता अपने समर्थकों से यह नहीं कहता कि मेरे लिए नहीं, अपने बच्चों के लिए नियम मानो?

क्यों माता-पिता बच्चों के सामने खुद नियम तोड़ते हैं?, क्यों स्कूल बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल का अर्थ नहीं सिखाते?, क्यों हम घायल को सड़क पर तड़पता छोड़ वीडियो बनाते हैं? इन सवालों के जवाब हमें ढूंढने होंगे, क्योंकि सड़कों पर बहता हुआ खून अब चीख-चीखकर कह रहा है, ‘बस… अब बहुत हुआ…’।

अगली बार जब आप हेलमेट पहने बगैर गाड़ी स्टार्ट करने लगें, बगैर सीट बेल्ट लगाए स्टीयरिंग पकड़ने लगें, लाल बत्ती पार करने लगें, ओवरस्पीड करने लगें, नशा कर वाहन चलाएं, रांग साइड में शॉर्टकट मारने लगें... तो एक पल के लिए अपने घर को याद कर लीजिए।

अपनी मां का चेहरा, अपने बच्चों की मुस्कान, अपने पिता के कांपते हाथ…और खुद से पूछिए, क्या मेरी थोड़ी-सी जल्दबाजी मेरे पूरे परिवार की उम्रभर की सजा बन जाए… यह मंजूर है? अगर नहीं… तो आज, अभी, इसी क्षण एक संकल्प लीजिए- मैं नियम चालान से बचने के लिए नहीं, अपनी और अपनों की सांसें बचाने के लिए मानूंगा।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!