अर्धनग्न होकर हॉस्टल में मचाया था हुड़दंग: विवि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की शुरू; नोटिस जारी कर पेरेंट्स को बुलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के IET डिपार्टमेंट हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस करने और तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद वीडियो के आधार पर 17 छात्रों की पहचान की गई थी, जिन्हें नोटिस जारी कर उनके पेरेंट्स को विभाग में बुलाया जा रहा है।
अब तक चार छात्रों के पेरेंट्स विभाग पहुंच चुके हैं और प्रबंधन से चर्चा कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों की हरकत से अभिभावक भी शर्मिंदा हैं और इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।
IET के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि छात्रों और उनके पेरेंट्स से एक एफिडेविट लिया जा रहा है। इसमें यह उल्लेख किया गया है कि छात्र भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे संस्था की छवि खराब हो। साथ ही वे समाजहित में कार्य करेंगे, नियमों का पालन करेंगे और अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करेंगे।
प्रबंधन ने दोषी छात्रों पर 25 हजार रुपए प्रति छात्र की पेनाल्टी भी लगाई है। स्पष्ट किया गया है कि जब तक छात्र यह पेनाल्टी जमा नहीं करेंगे, तब तक उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि घटना के बाद उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया था, लेकिन जांच पूरी होने के बाद उनके शेष पेपर आयोजित कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों IET हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। छात्रों ने अर्धनग्न होकर “दारू बदनाम कर दी” गाने पर डांस किया था और हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की थी।
इस दौरान टेबल-कुर्सियां, पानी की टंकी और खिड़कियों के कांच तक तोड़ दिए गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई की थी। बाद में छात्रों ने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया था।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!