जय बाबा बर्फानी, रिकॉर्ड दर्शन: अनंतनाग में यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के चलतेे बड़ी सफलता, फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू-कश्मीर।
पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए इस वर्ष अब तक का सबसे बड़ा श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 8,815 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कश्मीर घाटी की ओर प्रस्थान किया।
अधिकारियों के अनुसार, यात्रा शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा जत्था है। इससे पहले रविवार को 6,721 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ था, जबकि सोमवार को 5,794 और 4 जुलाई को 4,812 श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले थे।
बुधवार को रवाना हुए छठे जत्थे में कुल 8,815 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें 5,831 पुरुष श्रद्धालु 2,193 महिला श्रद्धालु 31 बच्चे 598 साधु 131 साध्वियां और 31 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि 181 वाहनों में सवार 3,989 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 182 वाहनों में 4,826 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग के लिए निकले।
34 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू से रवाना
2 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद अब तक जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कुल 34,829 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुविधाओं की निगरानी कर रहा है।
बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों की संख्या 1.13 लाख के पार
अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को एक दिन में 28,035 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 1,13,800 तक पहुंच गई है। दक्षिण कश्मीर हिमालय में करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
भीड़ के चलते बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं से अपील
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं से कुछ दिनों के लिए यात्रा स्थगित करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण 9 जुलाई तक के सभी पंजीकरण स्लॉट भर चुके हैं।
केवल पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही यात्रा के लिए आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि नए पंजीकरण कोटे उपलब्ध होने के बाद ही बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
57 दिनों तक चलेगी यात्रा
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक चलेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग प्रबंधन को मजबूत किया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद यात्रा सुचारु रूप से जारी रखने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
अमरनाथ यात्रा; 8,815 श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे बड़ा जत्था रवाना, जत्थे में महिलाएं, बच्चे और साधु भी शामिल, बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों की संख्या 1 लाख के पार
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाए गए अत्याधुनिक फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अनंतनाग जिले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके आतंकवादी संगठनों से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के अनुसार, अनंतनाग पुलिस द्वारा स्थापित फेस रिकग्निशन सिस्टम ने सरबल इलाके से गुजर रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की और तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया। अलर्ट मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को रोककर उनकी पहचान एवं दस्तावेजों की जांच की।
जांच में आतंकी संगठनों से कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों और अन्य जांच प्रक्रियाओं के दौरान तीनों व्यक्तियों के आतंकवादी संगठनों से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तकनीक का इस्तेमाल... अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल शुरू किया है।
फेस रिकग्निशन सिस्टम इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों और वांछित लोगों की पहचान करने में मदद मिल रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था से सुरक्षा बलों को समय रहते कार्रवाई करने में सहायता मिल रही है।
यात्रा मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी... अधिकारियों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। यात्रा मार्गों, आधार शिविरों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी को सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाने में लगी है।
रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी का आरोप, गांदरबल में 4 शिक्षक निलंबित; FIR की सिफारिश
अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं के बीच जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। मनीगाम ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के पंजीकरण से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोपों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार सरकारी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश भी की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किस स्तर पर लापरवाही या अनियमितता हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए गांदरबल के मनीगाम ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए, जिनसे प्रक्रिया पर सवाल उठे।
इसके बाद प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू की और प्रारंभिक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि रजिस्ट्रेशन में कथित गड़बड़ी किस तरह हुई, क्या इसमें जानबूझकर लापरवाही बरती गई या कोई अन्य कारण था। प्रशासन ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा जैसी संवेदनशील व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!