खबर
Top News

200 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड: पत्नी-बेटी के नाम पर किया; मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
200 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड

खुलासा फर्स्ट, मुरादाबाद।
एसआईटी ने एक बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए आगरा से मुख्य आरोपी पुनित को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पत्नी और बेटी के नाम पर कई फर्जी फर्में बनाकर बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति किए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल जारी किए और सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया।

2019 से सक्रिय था फर्जी बिलिंग नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2019 से इस फर्जी बिल ट्रेडिंग नेटवर्क का संचालन कर रहा था। दिल्ली निवासी सिद्दीक की मदद से कई फर्जी जीएसटी पंजीकृत फर्में खड़ी की गईं। इन फर्मों के जरिए केवल जीएसटी पोर्टल पर बिल अपलोड किए जाते थे, जबकि जमीनी स्तर पर न तो माल की खरीद-फरोख्त होती थी और न ही कोई वास्तविक सप्लाई।

पत्नी-बेटी के नाम पर खाते, ITC की हेराफेरी
पुलिस के मुताबिक, पुनित ने अपनी पत्नी, बेटी और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए। इन्हीं खातों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर घुमाया जाता था। बाद में नकद निकासी कर कमीशन काटकर नेटवर्क से जुड़े लोगों को भुगतान किया जाता था, जिससे पूरे सिस्टम को परत-दर-परत छिपाया गया।

फर्जी फर्मों से करोड़ों का लेनदेन
आरके इंटरनेशल, मेघना इंटरप्राइजेज और वानया इंटरप्राइजेज जैसी फर्मों के खातों से करोड़ों रुपए के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि लकड़ी कारोबार की आड़ में फर्जी बिलिंग की जा रही थी। आरोपी के अनुसार, अब तक करीब 200 करोड़ रुपए के फर्जी बिल इस नेटवर्क के जरिए घुमाए जा चुके हैं।

छापे में डिजिटल और बैंकिंग साक्ष्य बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 29 चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 32 किरायानामा, कई टैक्स इनवॉइस, 5 मुहरें, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर और दो बिल्टी बुक समेत अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। इन्हें फर्जीवाड़े के डिजिटल और कागजी सबूत माना जा रहा है।

6 लाख रुपए सीज
पुलिस ने आरोपी के विभिन्न खातों में मौजूद करीब 6 लाख रुपए सीज कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, खातों के ट्रांजैक्शन का फॉरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन लोगों ने अवैध रूप से ITC का लाभ उठाया।

कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी बिलिंग का नेटवर्क केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था। बाजपुर, रामपुर सहित अन्य शहरों में भी इन फर्जी फर्मों के जरिए बिलों की आपूर्ति की जा रही थी। एसआईटी और सर्विलांस टीम अब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

राज्यकर विभाग की शिकायत पर केस दर्ज
इस मामले में राज्यकर विभाग रेंज-बी, मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह की शिकायत पर अल जजा इंटरप्राइजेज के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का केस दर्ज किया गया था। इसी एफआईआर के आधार पर जांच आगे बढ़ी और मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

7 minutes ago
संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद
Top News

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

9 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

16 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

18 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

21 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

27 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

41 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 2 hours ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!