खबर
Top News

बढ़ती जमीन की जंग: मुआवजा, गाइड लाइन और अधिग्रहण के खिलाफ उबल रहा आक्रोश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मई 2026, 2:03 pm
शेयर करें:
बढ़ती जमीन की जंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विकास परियोजनाओं के नाम पर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। धामनोद-बड़वाह फोरलेन, इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन, पश्चिम आउटर रिंग रोड और इंदौर-बुधनी रेल लाइन जैसी बड़ी परियोजनाओं के खिलाफ किसान खुलकर मैदान में उतर आए हैं।

साफ कहना है कि सरकार एक तरफ चार गुना मुआवजे की बात करती है, दूसरी ओर जमीन की गाइड लाइन वर्षों कृत्रिम रूप से कम रखकर वास्तविक कीमत से किसानों को वंचित किया जा रहा है।

धामनोद-बड़वाह फोरलेन परियोजना प्रभावित किसानों और किसान संगठनों का आरोप है शासन ने 15 वर्षों में सुनियोजित तरीके से गाइड लाइन में कटौती की, ताकि अधिग्रहण के दौरान कम मुआवजा देना पड़े।

2008 से 2015, 2018-19 और 2021 के बाद भी इस क्षेत्र में जमीनों की गाइड लाइन घटाई गई। यही कारण है वास्तविक बाजार मूल्य गाइड लाइन से कई गुना अधिक है। ऐसे में गाइड लाइन के आधार पर मिलने वाला ‘चार गुना मुआवजा’ भी घाटे का सौदा है।

खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के साथ हुई चर्चा में किसानों को स्पष्ट रूप से बताया गया मुआवजा 2025 की गाइड लाइन से ही दिया जाएगा। गाइड लाइन बढ़ाकर मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है।

इस पर किसानों ने भी दो टूक कह दिया यदि सरकार कम गाइड लाइन पर जमीन का मूल्य तय करेगी तो जमीन नहीं देंगे और आंदोलन जारी रहेगा।

किसानों ने इंदौर के पश्चिमी आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा वहां विशेष प्रक्रिया अपनाकर राहत दी गई थी, तो यहां क्यों नहीं।

उलझ रही इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना भी
इस बीच इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना भी किसानों के विरोध में उलझती नजर आ रही है। करीब 18 हजार करोड़ की लागत वाली 309 किमी लंबी यह बहुप्रचारित रेल परियोजना इंदौर, धार, खरगोन और बड़वानी को महाराष्ट्र के नाशिक और धुले जिलों से जोड़ेगी।

धार और बड़वानी पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ेंगे लेकिन जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों की नाराजगी ने इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक इंदौर जिले के 200 से अधिक किसानों ने अपनी जमीन देने पर असहमति जताई है।

गजट नोटिफिकेशन के बाद 18 गांवों के किसानों ने एसडीएम न्यायालय में लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं। किसानों का आरोप है कि उनकी सुनवाई किए बिना सर्वे और अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कई किसानों ने स्वयं तो कई ने वकीलों के माध्यम से आपत्तियां लगाईं, लेकिन स्पष्ट निराकरण नहीं हुआ।

इससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। रेल मंत्रालय की विशेष मॉनिटरिंग टीम भी इंदौर पहुंचकर परियोजना की समीक्षा कर चुकी है। बताया जा रहा है मनमाड़ क्षेत्र में करीब 50 किमी काम पूरा हो चुका है और वर्ष 2030 तक परियोजना पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसके बावजूद प्रभावित गांवों में किसान ‘पहले सुनवाई, फिर सर्वे’ की मांग पर अड़े हैं।

आउटर रिंग रोड को लेकर विरोध... दूसरी ओर इंदौर की पश्चिम आउटर रिंग रोड परियोजना का विरोध भी थमने का नाम नहीं ले रहा। भारतीय किसान संघ ने रिंग रोड के दोनों ओर सर्विस रोड, जल निकासी, खेतों तक पाइप लाइन और किसानों की आवाजाही जैसी व्यावहारिक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे हैं।

किसान नेताओं लक्ष्मी पटेल और अनिल व्यास सहित कई प्रतिनिधियों का आरोप है प्रशासन और नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ने किसानों से संवाद की पहल नहीं की। ऐसे में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों से ऐसे हुआ धोखा
इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन से प्रभावित किसान भी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। किसानों का आरोप है सरकार ने चार गुना मुआवजे की घोषणा तो की लेकिन नए कानून के लागू होने से पहले ही अवार्ड जारी कर दिया गया, जिससे प्रभावित किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पाया।

किसान इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं। प्रदेश में सिर्फ यही तीन परियोजनाएं विवादों में नहीं हैं। सिंगरौली, छतरपुर और अन्य इलाकों में भी विकास परियोजनाओं के लिए उपजाऊ भूमि अधिग्रहण, जंगल कटाई और गांवों के विस्थापन को लेकर व्यापक विरोध जारी हैं।

ग्रामीणों में यह धारणा तेजी से मजबूत हो रही है विकास की कीमत केवल उन्हें ही चुकाना पड़ रही है। पहले से ही गेहूं उपार्जन, स्लॉट बुकिंग और कृषि संकट से जूझ रहे किसान अब भूमि अधिग्रहण के डर से भी मानसिक दबाव में हैं। विकास परियोजनाओं के खिलाफ यह संघर्ष केवल मुआवजे का सवाल नहीं रह गया, बल्कि ‘जमीन और अस्तित्व की जंग’ बनता जा रहा है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!