गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में भव्य दीक्षांत समारोह: प्रतिष्ठित कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ने दिया प्रेरक उद्गोधन; उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (डीसीबीएम) में बीबीए बैच 2023-26 के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। डेली कॉलेज परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष महाराजा विक्रम सिंह पवार रहे। उनके साथ बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य नीलेश अग्रवाल, एडवोकेट राहुल सेठी, नवनीत बागड़ी और करण नर्सरिया भी मंचासीन रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शक्ति ग्रुप के डायरेक्टर अंकित पाटीदार और आईएमएस डीएवीवी के प्रोफेसर डॉ. रजनीश जैन उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सोनल सिसोदिया ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग भर दिए, जिसकी सभी ने सराहना की।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'बैच अवार्ड्स' प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान से विदा ले रहे सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके शैक्षणिक सफर को यादगार बनाया गया। विदाई समारोह को और विशेष बनाने के लिए कॉलेज परिवार और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जीवन में उद्देश्य और मूल्यों का महत्व बताया
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महाराजा विक्रम सिंह पवार ने विद्यार्थियों को स्नातक जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता केवल पेशेवर उपलब्धियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट उद्देश्य निर्धारित करने, नैतिक मूल्यों का पालन करने और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को नेतृत्व, नवाचार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
अभिभावक भी बने गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी
समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। अपने बच्चों को डिग्री प्राप्त करते और सम्मानित होते देख अभिभावकों ने गर्व और खुशी व्यक्त की। उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी स्नातक विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सफल और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने का संदेश दिया गया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!