खबर
Top News

सरकार के आदेश हवा में: शराब दुकानों पर धड़ल्ले से चल रहे अवैध अहाते

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 2:08 pm
शेयर करें:
सरकार के आदेश हवा में

जहां शराब पीना प्रतिबंधित, वहीं जम रही महफिलें, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दिए कार्रवाई के निर्देश

चोइथराम गोलीकांड के बाद फिर उठे सवाल, क्या अपराधों की जड़ बन चुके हैं अवैध अड्डे?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश सरकार ने शराब दुकानों को केवल बिक्री केंद्र बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक लगाने का फैसला किया था, लेकिन इंदौर में हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

शहर की अधिकांश शराब दुकानों के बाहर आज भी खुलेआम अवैध अहाते संचालित होने के आरोप हैं, जहां देर रात तक शराब परोसी जा रही है। इन अवैध बैठकों के कारण विवाद, मारपीट, चाकूबाजी और फायरिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

हाल ही में चोइथराम चौराहे के पास हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर इन अवैध अहातों की भूमिका को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शराब दुकान के बाहर हुए विवाद के बाद चली गोली ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार और राऊ क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक समर्थकों के बीच अवैध अहाते और उससे जुड़े आर्थिक हितों को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी और बोतलें फेंकने के बाद एक गार्ड ने फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब सरकार ने अहाते बंद कर दिए हैं तो फिर शराब दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ और बैठकें कैसे संचालित हो रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शहर में ऐसी बहुत कम शराब दुकानें बची हैं, जहां शराब खरीदने के बाद बैठकर सेवन करने की व्यवस्था न हो। कई स्थानों पर पानी, नमकीन, कुर्सी, टेबल और अस्थायी शेड लगाकर बार जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

स्थानीय नागरिक लंबे समय से शिकायत करते रहे हैं कि इन स्थानों पर आए दिन झगड़े और असामाजिक गतिविधियां होती हैं, लेकिन कार्रवाई नाममात्र की होती है।

सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानें ‘ऑफ श्रेणी’ घोषित- इसी बीच, प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति लागू करते हुए सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों को ‘ऑफ श्रेणी’ घोषित कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शराब दुकानों पर केवल बिक्री होगी, दुकान परिसर या उसके आसपास शराब पीना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

अवैध अहाते, ओवर रेटिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग और पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे सभी अवैध अड्डों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नई नीति का कड़ाई से पालन नहीं कराया गया तो अवैध अहाते अपराध और कानून-व्यवस्था के लिए लगातार खतरा बने रहेंगे।

चोइथराम फायरिंग कांड ने यह संकेत दे दिया है कि शराब दुकानों के बाहर पनप रही अवैध व्यवस्था अब केवल नियम उल्लंघन का मामला नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा और शांति से जुड़ा गंभीर विषय बन चुकी है।

अब सबकी निगाहें प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं कि वे सरकारी आदेशों को जमीन पर कितना उतार पाते हैं।

संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

6 minutes ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

20 minutes ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

28 minutes ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

41 minutes ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 18 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 18 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 18 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 18 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 19 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 19 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 19 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 19 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 19 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 19 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 19 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 19 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 19 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 19 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 19 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!