ईंधन के बढ़ते रेट के बीच सरकार का बड़ा प्लान: पेट्रोल में अब इतने प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा और बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। केंद्र सरकार ने मौजूदा E20 योजना से आगे बढ़ते हुए E22, E25, E27 और E30 फ्यूल ब्लेंड के लिए तकनीकी मानक तैयार करना शुरू कर दिया है।
30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जा सकेगा
आने वाले समय में पेट्रोल में 22 से 30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जा सकेगा। सरकार के इस कदम को विदेशी कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
वैकल्पिक ईंधन की दिशा में तेजी से काम कर रही
हाल के वर्षों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव ने भारत जैसे आयात-निर्भर देशों की चिंता बढ़ाई है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इसी पृष्ठभूमि में भारत सरकार अब वैकल्पिक ईंधन की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
वर्तमान में देशभर में E20 फ्यूल लागू किया जा रहा
18 मई को जारी अधिसूचना में Bureau of Indian Standards ने नए एथेनॉल मिश्रित ईंधनों के लिए तकनीकी मानक जारी किए हैं, जो 15 मई 2026 से लागू हो चुके हैं। वर्तमान में देशभर में E20 फ्यूल लागू किया जा रहा है, जिसमें पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है। अब सरकार भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अधिक एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन के लिए भी इंजन और वाहन तकनीक तैयार करना चाहती है।
टिकाऊ और बेहतर प्रदर्शन देने वाले हों
नए मानकों में फ्यूल की गुणवत्ता, ऑक्टेन लेवल, सल्फर सीमा, पानी की मात्रा, वाष्प दबाव, जंग से सुरक्षा और ईंधन की स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है। इन नियमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल और हाई एथेनॉल सपोर्ट करने वाले वाहन सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतर प्रदर्शन देने वाले हों।
सरकार के इस फैसले का स्वागत किया
एथेनॉल उद्योग से जुड़े संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे देश में बढ़ते एथेनॉल उत्पादन का बेहतर उपयोग हो सकेगा और स्वच्छ ईंधन आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
एथेनॉल उत्पादन क्षमता करीब 2 अरब लीटर
उद्योग के अनुसार भारत की एथेनॉल उत्पादन क्षमता करीब 2 अरब लीटर तक पहुंच चुकी है, लेकिन तेल कंपनियों की खरीद अभी लगभग 1 अरब लीटर तक सीमित है। ऐसे में नए ब्लेंड लागू होने से एथेनॉल की मांग और निवेश दोनों बढ़ने की संभावना है।
किसानों और चीनी उद्योग को भी बड़ा लाभ मिलेगा
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन को सफलतापूर्वक लागू कर लेता है, तो इससे पेट्रोल आयात बिल में कमी आने के साथ किसानों और चीनी उद्योग को भी बड़ा लाभ मिलेगा। गन्ने और अन्य कृषि आधारित उत्पादों से बनने वाले एथेनॉल की मांग बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!