खबर
Top News

झुलसाती गर्मी के बीच खुशखबरी: इस बार 4 दिन पहले पहुंचेगा मानसून; इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 6:44 pm
शेयर करें:
झुलसाती गर्मी के बीच खुशखबरी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार तय समय से पहले 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल तट पर दस्तक देता है।

चार दिन पहले आने के संकेत
इस बार इसके चार दिन पहले आने के संकेत हैं। पिछले वर्ष भी मानसून 24 मई को केरल पहुंच गया था, जिससे यह लगातार दूसरा साल होगा जब मानसून सामान्य समय से पहले प्रवेश करेगा।

दोहरा असर देखने को मिल रहा
इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक ओर उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई है, वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्य भीषण हीटवेव की चपेट में हैं।

111 लोगों की मौत हो गई
उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज तूफान और बारिश के कारण 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज में और 17 भदोही में दर्ज की गईं। इस घटना पर व्लादिमीर पुतिन ने भी दुख व्यक्त किया है।

45°C से ऊपर दर्ज किया गया तापमान
उधर महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C से ऊपर दर्ज किया गया।

गर्मी का प्रकोप जारी
राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। फलोदी में 45.2°C, जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C, श्रीगंगानगर में 44.8°C और जोधपुर में 44°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि जयपुर, बीकानेर और नागौर में शाम को हुई बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी।

राज्य में सबसे अधिक रहा
वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 45.2°C दर्ज किया गया, जबकि गुजरात के भावनगर में भी पारा 45.2°C तक पहुंच गया। मध्य प्रदेश के खंडवा में 44.5°C तापमान दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के समय से पहले आने की संभावना के बीच अगले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, वहीं आंधी-तूफान और बारिश की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 12 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 12 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 12 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 12 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 13 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 13 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 13 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 13 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 13 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 14 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 14 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 14 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 14 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 14 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 14 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 14 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!