झिलमिल झांकियां निकली: कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

डोल ग्यारस पर जय शिव जिमनेशियम ने निकाला चल समारोह
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डोल ग्यारस पर जय शिव जिमनेेशियम द्वारा आकर्षक डोल निकाले गए। चल समारोह 150 नेताजी सुभाष मार्ग, स्मृति टॉकीज क्षेत्र से प्रारंभ होकर राजवाड़ा पहुंचा। समारोह में चार मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं।
पहली झांकी में शूर्पणखा प्रसंग, दूसरी लंका दहन, तीसरी में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पूतना वध तथा चौथी झांकी में भगवान श्री राधा-कृष्ण का मनमोहक स्वरूप प्रस्तुत किया गया।
अखाड़े के करीब 200 कलाकारों ने शस्त्र संचालन एवं विभिन्न रोमांचक करतब प्रस्तुत किए। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और जगह-जगह लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर इंदौर का प्रसिद्ध राजकमल बैंड भी विशेष रूप से उपस्थित रहा, जिसकी मधुर एवं उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासमय हो गया।
संचालक राजू चौहान एवं संयोजक भाजपा नेता सन्नी राजू चौहान ने बताया कि जय शिव जिम्नेशियम का यह चल समारोह 35 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ अखाड़ा संस्कृति, शौर्य एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
डोल ग्यारस के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर इंदौर की धार्मिक आस्था, अखाड़ा परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक प्रस्तुत की।
श्री महावर कोली समाज ने निकाला डोल चल समारोह
श्री महावर कोली समाज श्री राम मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के तत्वावधान में डोल चल समारोह महावर नगर से महूनाका खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
चल समारोह में झांकी, अखाड़ा, लाइव गाड़ी, डोल शामिल था। महावर कोली समाज द्वारा यह डोल 80 वर्षों से निकाला जा रहा है। उस समय डोल बैलगाड़ी में निकले जाते थे।
कार्यक्रम के महासचिव महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि यहां गौरवशाली परंपरा बरसों से चली आ रही हैं। अध्यक्ष दशरथ राजौरी, कार्यकारी अध्यक्ष रिक्ति खंडेलवाल, कार्यक्रम संरक्षक घनश्याम शेर, पूर्व पार्षद और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कोली समाज, कार्यक्रम के महासचिव महेंद्र खंडेलवाल, जो प्रदेश संगठन मंत्री भी हैं, कार्यकर्ता पंकज तड़वाल, मुकेश खंडेलवाल, आशीष, अंकित, बाबर, संरक्षक दीपक महावर, प्रकाश वर्मा, एडवोकेट किशन वर्मा और अनेक समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
संबंधित समाचार

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम, टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!