खबर
Top News

हाथ में गिलास: बाइक पर झूमता पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मई 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
हाथ में गिलास

वीडियो गलत तरीके से प्रदर्शित करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वीडियो में पुलिसकर्मी हाथ में गिलास लेकर दोपहिया पर बैठा झूमता नजर आ रहा है।

मामला तब और गरमा गया, जब वीडियो में उसके साथ दिखाई दे रहे युवक को परदेसीपुरा क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश धीरज हेड़ाऊ उर्फ नत्थू काला बताए जाने की चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को लसूड़िया में पदस्थ होने और वीडियो भी लसूड़िया थाना क्षेत्र का होना बताकर वायरल किया गया था, जिसके चलते पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर पर कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की पहचान आदित्य राजपूत के रूप में कर डीआरपी लाइन में पदस्थ बताया जा रहा है। शुरुआत में सोशल मीडिया पर वीडियो को लसूड़िया थाना क्षेत्र का बताते हुए दावा किया गया कि संबंधित पुलिसकर्मी वहीं पदस्थ है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया।

मामले में नया मोड़ तब आया, जब वीडियो में पुलिसकर्मी के साथ नजर आ रहे युवक की पहचान को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं। सूत्रों के मुताबिक यह युवक परदेसीपुरा थाना क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश धीरज हेड़ाऊ उर्फ नत्थू काला है।

एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी डीआरपी लाइन में पदस्थ है। पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से करवाई जा रही है। साथ ही वीडियो को गलत तथ्यों के साथ वायरल करने वालों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

एसीपी विजय नगर पराग सैनी के मुताबिक वीडियो की जांच में पाया गया कि संबंधित पुलिसकर्मी न तो लसूड़िया थाने में पदस्थ है और न ही वीडियो का लसूड़िया थाना क्षेत्र से कोई संबंध है।

उक्त वीडियो भ्रामक जानकारी के साथ वायरल किया गया। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

7 minutes ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

30 minutes ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत
Top News

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग
Top News

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

about 1 hour ago
सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश
Top News

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा
Top News

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

about 1 hour ago
तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

about 2 hours ago
फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल
Top News

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

about 2 hours ago
10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार
Top News

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

about 2 hours ago
बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले
Top News

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

about 2 hours ago
बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा
Top News

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया
Top News

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 2 hours ago
‘रामराजा आपको CM बना दें…’
Top News

‘रामराजा आपको CM बना दें…’:पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं

about 2 hours ago
रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा
Top News

रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा:12 साल की बच्ची से रेप; पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी
Indore

खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी:रहवासियों ने खुद ही फावड़ा-डंडा उठाकर साफ की लाइन

about 3 hours ago
रक्षाबंधन मनाने गए ठेकेदार के घर लाखों की चोरी
Top News

रक्षाबंधन मनाने गए ठेकेदार के घर लाखों की चोरी:सोने-चांदी के जेवर, कैश सहित 60 लाख का माल ले गए बदमाश

about 3 hours ago
पशु शवदाह गृह तैयार
Top News

पशु शवदाह गृह तैयार:अब मृत पशुओं का होगा वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार

about 3 hours ago
मंत्री-विधायक के इलाके में रहवासी परेशान
Top News

मंत्री-विधायक के इलाके में रहवासी परेशान:निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, बिना जांच शिकायतें बंद करने का दावा; एसडीएम और पुलिस से कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे
Top News

आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे:प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!