खबर
Top News

युवती का अपहरण कर गैंगरेप: लिफ्ट के बहाने ऑटो में बैठाया; नशीला पानी पिलाकर बेहोश किया, पुलिस ने केस दर्ज किया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 10:40 pm
शेयर करें:
युवती का अपहरण कर गैंगरेप

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के अपहरण और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने युवती को जबरन ऑटो में बैठाया, धमकाया और नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब पांच घंटे बाद उसे होश आया, जहां वह कथित तौर पर बिना कपड़ों के मिली।

युवती की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

लिफ्ट से इनकार किया तो धमकाकर ऑटो में खींचा
युवती के मुताबिक घटना 4 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे की है। वह महाराज बाड़े जाने के लिए अल्कापुरी चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान ऑटो चालक छोटू खान ने उसे लिफ्ट देने की बात कहते हुए ऑटो में बैठने के लिए कहा। युवती ने मना किया तो आरोप है कि छोटू ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसी दौरान ऑटो की पिछली सीट पर बैठे नरेश कुशवाह ने युवती का हाथ पकड़ लिया और जबरन उसे ऑटो में खींच लिया। इसके बाद दोनों उसे लेकर वहां से चले गए।

पानी पिलाने के बाद बेहोश होने का आरोप
युवती ने पुलिस को बताया कि ऑटो में दोनों आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और बोतल से पानी पिलाया। आरोप है कि पानी में कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई।

युवती के मुताबिक करीब शाम 4 बजे उसे होश आया, तब वह झाड़ियों के बीच पड़ी थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और कुछ कपड़े पास में पड़े थे। उसने कपड़े पहने और वहां मौजूद एक महिला से जगह के बारे में पूछा। इसके बाद युवती ने परिजनों से संपर्क किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

तीन थानों तक पहुंचा मामला
घटना के बाद युवती और उसके परिजन सबसे पहले गिरवाई थाने पहुंचे। वहां महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी नहीं होने की बात कहकर उन्हें दूसरे थाने जाने के लिए कहा गया।

इसके बाद परिजन युवती को माधौगंज थाने लेकर पहुंचे। यहां महिला अधिकारी की मौजूदगी में उसकी शिकायत सुनी गई और जीरो पर एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि घटना की शुरुआत अल्कापुरी चौराहे से हुई थी, इसलिए केस डायरी आगे की कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय थाने भेजी गई।

केस डायरी मिलते ही विश्वविद्यालय पुलिस ने दर्ज किया केस
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रवीद्र कुमार जाटव के मुताबिक केस डायरी प्राप्त होते ही दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस जांच और युवती के बयान के आधार पर मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

less than a minute ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

7 minutes ago
देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Top News

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

12 minutes ago
उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण
Top News

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

15 minutes ago
पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

19 minutes ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

30 minutes ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

32 minutes ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

34 minutes ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

38 minutes ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

39 minutes ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

about 1 hour ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

about 1 hour ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

about 1 hour ago
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

about 1 hour ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

about 1 hour ago
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

about 1 hour ago
वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी
Top News

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

about 1 hour ago
5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

about 1 hour ago
भारत ने एशियन गेम्स  में रचा इतिहास
Top News

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!