विकास कार्य समय पर करें: जनता से अच्छा व्यवहार ही निगम की पहचान; नौ महीने के शेष कार्यकाल में काम तेजी से निपटाने की हिदायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के जोन क्रमांक 21 की वार्ड समिति की समीक्षा बैठक महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विधायक मधु वर्मा, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, जोन अध्यक्ष व पार्षद प्रशांत बड़वे, पार्षद लक्ष्मी वर्मा सहित जोनल अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में वार्डों के विकास कार्यों, जनसुविधाओं, स्वच्छता, जलप्रदाय, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के वर्तमान कार्यकाल के बचे हुए नौ महीनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत और प्रगतिरत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
जो काम पाइपलाइन में हैं, उन्हें तेजी से पूर्ण किया जाए और जो कार्य स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हो सके हैं, उन्हें तत्काल प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यालयों के चक्कर काटने से जनता को मिले मुक्ति... बैठक में महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यशैली सुधारने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जोनल कार्यालयों के चक्कर काटने से जनता को मुक्ति मिलनी चाहिए और सभी सेवाएं पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से मिलनी चाहिए।
कार्यालय आने वाले हर नागरिक के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, क्योंकि कर्मचारियों का सकारात्मक रवैया ही निगम की छवि और जनता के विश्वास को मजबूत करता है।
मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग हो... महापौर ने शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जैसे छोटे लेकिन प्रभावी जनहित के कार्यों को मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हो सके।
बैठक के दौरान उपस्थित पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में हुए विकास कार्यों की प्रगति रखी और लंबित कार्यों व तकनीकी बाधाओं से अवगत कराया, जिसके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!