खबर
Top News

पुलिस की नरमी से गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग बेलगाम: पत्नी के हाथ पर तो पति के सिर पर मारी तलवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 12:44 pm
शेयर करें:
पुलिस की नरमी से गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग बेलगाम

बच्चों के झगड़े में गुर्गे ने दंपति पर किया हमला

गैंगस्टर को मिले सबक तो गुर्गों में हो डर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़े गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की नरमी ही उनके गुर्गों को दुस्साहसी बनाती है। अपराध पर पुलिस कार्रवाई तो करती है, लेकिन छोटे-मोटे गुंडे-बदमाशों पर। राजनीतिक रसूख की आड़ में फल-फूल रहे गुंडों तक पहुंचने से पहले ही पुलिस के हाथ कांपने लगते हैं। नतीजा ये होता है कि इन गुंडों के गुर्गे इनका नाम लेकर हथियारों के दम पर शहर में दहशत फैलाते नजर आते हैं।

ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों गैंगस्टर सतीश भाऊ का हुआ था, जिसमें पुलिस ने उस पर केस तो दर्ज किया, लेकिन कठोर कार्रवाई की गेंद दूसरे थाने के पाले में डाल दी। नतीजा ये हुआ कि मामला ठंडे बस्ते में चला गया और गुर्गों के हौसले बुलंद हो गए। उसके एक गुर्गे दो दिन पहले बच्चों की बात को लेकर हुए झगड़े में दंपति के घर में घुसकर महिला के हाथ पर व पति के सिर पर तलवार से हमला कर दिया।

मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री नगर का है, जहां परसों बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे राकेश मंडोरिया के बच्चों का पड़ोसी अशोक पिता टीकमचंद कहार के बच्चे से झगड़ा हो गया। नतीजा ये हुआ कि रसूख की ठसक में अंधा ये अपराधी अपने घर से दो तलवारें लेकर निकला।

इसके साथी ने भी अपने हाथ में एक तलवार थाम ली। दोनों मोहल्ले में सरेराह तलवार लहराते और गाालियां देते हुए अशोक कहार के घर जा पहुंचे। ललकारते हुए अशोक को घर से बाहर आने को कहा। नहीं आने पर दोनों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ का गुर्गा बताया और घर में घुस गए।

गालियां देते हुए कहार दंपति पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दंपति की मासूम बच्ची भी घायल हो गई। इस दौरान बदमाशों ने अशोक की पत्नी को तलवार मारी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। हालांकि उसकी कलाई पर तलवार लग गई। इसके बाद बदमाशों ने अशोक के सिर पर तलवार से वार किया, जिससे खून बह निकला।

घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाने के जवान मौके पर पहुंचे और घायल अशोक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मेडिकल के बाद अशोक की शिकायत पर विजय पिता रमेश मंडोरिया पर तो केस दर्ज कर लिया, लेकिन पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने राकेश मंडोरिया को आरोपी नहीं बनाया, जबकि वह आए दिन विवाद करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद आरोपी राकेश मंडोरिया ने हमला किया था। वह पहले भी लोगों में दहशत फैलाने के लिए क्षेत्र में तलवार लहराकर डराता रहा है। वहीं थाने में मासूम बेटी के साथ केस दर्ज कराने पहुंची अशोक की पत्नी ने कहा राकेश आए दिन लोगों को गैंगस्टर सतीश भाऊ का नाम लेकर जान से मारने की धमकी देता रहता है। उन्हें भी सतीश भाऊ का नाम लेकर डराया और हमला किया। गनीमत रही कि वह बच गई, नहीं तो तलवार से हाथ कट जाता।

उल्लेखनीय है 19 फरवरी को होने वाले अपने एक कार्यक्रम का पहला निमंत्रण देने कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ 11 फरवरी को पत्नी सहित खजराना गणेश मंदिर पहुंचा था। प्रतिबंधित के बावजूद दोनों गर्भगृह में जा पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मामला गरमाया तो खजराना पुलिस ने सतीश भाऊ, पत्नी नीलम और दोनों को गर्भगृह में ले जाने वाले गुर्गे आकाश रावत पर केस दर्ज किया था।

गिरफ्तारी के बाद डोजियर भरवाकर उसे थाने से ही जमानत दे दी। वहीं कठोर कार्रवाई के बजाय गेंद लसूड़िया पुलिस के पाले में फेंक दी। लसूड़िया पुलिस ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि पुलिस उसे तड़ीपार कर सकती या रासुका लगा सकती है।

कार्रवाई नहीं होने का नतीजा ही है कि उसके गुर्गे शहरभर में उसका नाम लेकर आतंक मचाते आ रहे हैं। पुलिस को गैंगस्टर पर कठोर कार्रवाई करना चाहिए, ताकि आमजन को उससे व उसके नाम पर गुंडागर्दी करने वाले गुर्गों को सबक मिल सके।

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

4 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

18 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

28 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

43 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!