खबर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने मोबाइल विक्रेता को पीटा: कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ और गब्बर चिकने का खास है आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
गैंगस्टर के गुर्गे ने मोबाइल विक्रेता को पीटा

बुलेट और मोबाइल लेकर भागा आरोपी, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेटरबाजी और जमीनों पर कब्जे कर उसे बेचने वाला कुख्यात बदमाश एक मोबाइल विक्रेता से मारपीट कर उसका मोबाइल और बुलेट लूट ले गया। बदमाश ने मोबाइल विक्रेता को पैसे देने के बहाने बुलवाया था।

पहले भंवरकुआं क्षेत्र में घुमाया और अपने कब्जे वाली जगह ले जाकर मारपीट करते हुए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि बदमाश कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ और गब्बर चिकने का गुर्गा है।

जेल रोड स्थित डॉलर मार्केट के मोबाइल विक्रेता पवन अग्रवाल को काम बढ़ाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। उन्होंने पूर्व परिचित परसराम श्रीवास्तव से ब्याज पर रुपए उधार मांगे। सहमति जताते हुए परसराम ने पवन अग्रवाल को सपना-संगीता के पीछे वेदिका नगर में मिलने बुलाया।

बकौल पवन अग्रवाल मैं कल रात करीब 12 से 12.30 बजे परसराम ने मिलने वेदिका नगर पहुुंचा, जहां उसने एक जमीन पर कब्जा कर रखा है। बातचीत के दौरान परसराम ने साथ में चलने को कहा और अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद वह कार से भंवरकुआं क्षेत्र में मुझे घुमाने लगा।

देर रात करीब 1.30 बजे मुझे लेकर वापस वेदिका नगर पहुंचा। रुपए देने की बातचीत के दौरान गालियां देने लगा। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट करने लगा। गिरने पर घसीटकर पीटा और मेरी बुलेट की चाबी और मोबाइल छीन लिया।

गुस्से में मैंने भी उसकी कार की चाबी निकालकर रख ली तो उसने और मारपीट की, लेकिन मैंने चाबी नहीं दी। आखिरकार परसराम ने अपनी कार का बोनट खोला और उसमें रखी बैटरी के तार तोड़ने के बाद उसे निकालकर मेरी बुलेट पर रखकर धमकाते हुए चला गया।

इसके बाद में देर रात भंवरकुआं थाने पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मी सोते मिला, लेकिन केस दर्ज नहीं करते हुए सुबह आने को कहा। सुबह करीब छह बजे पहुंचा तो मेरा मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

गैंगस्टर का नाम लेकर झाड़ता है रौब
पवन अग्रवाल के अनुसार परसराम श्रीवास्तव आदतन अपराधी है। वह राऊ थाने में गिरफ्तार हो चुका है। राऊ क्षेत्र में एक युवती को एमडी खिलाकर उससे मारपीट भी की थी। तब उसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।

इससे पहले बजरंगियों ने भी उसे एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। परसराम कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ और गब्बर चिकने का गुर्गा है। उसने वेदिका नगर में एक मल्टी की जगह पर कब्जा कर रखा है।

जगह का फर्जी बंटाकन और सीमांकन भी अपनी मां के नाम से करा रखा है, जब भी कोई उसका विरोध करता है तो वह सतीश भाऊ और गब्बर चिकने का नाम लेकर रौब झाड़ता है।

उसने भंवरकुआं थाने के पुलिसकर्मियों से सेटिंग भी कर रखी है। उस पर आसानी से कार्रवाई नहीं होती।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 7 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 7 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 8 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 8 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 8 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 10 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!