गैंगस्टर भाऊ के गुर्गे फैला रहे फन: तीन गुंडों ने सराफा कारोबारी को धमकाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

चौथे ने मीटिंग कराने के नाम पर लाखों वसूले, सोने की चेन-अंगूठियां और बुलेट भी छीन ली
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व में योगेश सोनी पर हुए हमले और गिरफ्तार आरोपी की कॉल लॉग में नंबर आने के बाद डोजियर भराने जब सतीश भाऊ को खजराना थाने बुलवाया था तब वह इस तरह फर्श पर बैठा था।
पीड़ित योगेश सोनी और उनकी पत्नी को अतीक रहमान उर्फ नकली सलमान सहित तीन मुस्लिम गुंडों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। पिछले दिनों तीनों ने सोनी को उनकी दुकान पर जाकर धमकाया भी।
परेशान सोनी परिचितों के माध्यम से शहर के कुख्यात बदमाश अज्जू सोनकर के पास पहुंचे। अज्जू ने सुरक्षा का भरोसा दिलाकर उन्हें कान्हा विहार स्थित अशोक पाटीदार के मकान में ठहराया, लेकिन मदद के बजाय मारपीट, धमकियां देकर वसूली का खेल शुरू कर दिया।
दारू पिलाकर सड़क पर छोड़ा, ताकि हादसा लगे!... परिवार ने आरोप लगाया है कि उगाही के बाद योगेश को जबरन शराब पिलाई गई और देर रात सड़क किनारे छोड़ दिया गया, ताकि पूरी घटना किसी सड़क दुर्घटना जैसी दिखाई दे।
यह पहली बार नहीं है जब योगेश सोनी पर हमले के आरोप सामने आए हों। इससे पहले भी देवकी नगर, खजराना क्षेत्र में उन पर चाकू से हमला हुआ था। तब अतीक रहमान उर्फ नकली सलमान, शिखा गांधी और अन्य लोगों के नाम सामने आए थे।
पुलिस ने उस समय प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। उस दौरान गैंगस्टर सतीश भाऊ के नंबर आरोपी के मोबाइल की कॉल लॉग में थे। खजराना टीआई मनोज सेंधव ने उससे पूछताछ कर डोजियर भरवाया था। योगेश सोनी और उसकी पत्नी का कहना है कि वे 20 जून 2026 सहित कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं।
इससे पहले भी द्वारकापुरी और अन्य थानों में आवेदन दिए गए, लेकिन परिवार का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनका आतंक लगातार बढ़ता गया। पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, गैंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
चालान तक पेश कर दिया... खजराना टीआई मनोज सेंधव का कहना है कि देवकी नगर वाले मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और विवेचना कर कोर्ट में चालान तक पेश कर दिया हैं। नए मामले की जानकारी नहीं हैं।
कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं, द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्रा का कहना है कि हाल ही में इस तरह का कोई शिकायती आवेदन थाने पर आया हो, जानकारी नहीं है। फिर भी आज पता करवाता हूं।
भाऊ से समझौता करा दूंगा... कहकर लिया विश्वास में
परिवार का आरोप है कि योगेश से कहा गया कि उसकी मुलाकात सतीश भाऊ, अतीक रहमान उर्फ नकली सलमान और डॉ. शिखा गांधी से कराई जाएगी, लेकिन इसके बदले भारी रकम मांगी गई। उनसे करीब 7 लाख रुपए वसूले गए।
इसमें दो लाख रुपए ऑनलाइन लिए। आरोप है कि अज्जू ने इनमें से 2 लाख रुपए सतीश भाऊ तक पहुंचाए और बाकी रकम खुद रख ली गई। आरोपी ने योगेश के गले से करीब 30 ग्राम की सोने की चेन उतरवा ली। हाथों से 15-15 ग्राम की दो सोने की अंगूठियां निकलवा ली गईं। उसकी बुलेट (एमपी09-सीके-2811) भी कथित तौर पर छीन ली गई।
कुख्यात गैंगस्टर का नाम फिर सुर्खियों में है। सराफा व्यापारी योगेश सोनी का आरोप है कि शहर के कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ से जुड़े लोगों ने उसे लगातार प्रताड़ित किया। लाखों की उगाही की, मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। वे गुंडों से बचने में एक और गुंडे के चंगुल में फंस गए।
गुंडे ने सतीश भाऊ से मीटिंग कराने के नाम पर उनसे नकदी, जेवर और बाइक तक छीन ली। विरोध पर शराब पिलाकर सड़क पर फेंका, ताकि मामला एक्सीडेंट का बन जाए। कई शिकायतों के बावजूद गैंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
संबंधित समाचार

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!