गंगोत्री में मनाया गंगा जन्मोत्सव: तीर्थयात्री अब कर सकेंगे मां गंगा के शृंगार दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

मंदिर समिति का फैसला; गंगोत्री में दर्शन से पहले गैर-हिंदुओं को पीना होगा पंचगव्य
वास्तविक श्रद्धालुओं को अनुमति सुनिश्चित करने के लिए उठाया बढ़ा कदम
खुलासा फर्स्ट, उत्तरकाशी।
गंगा के जन्मोत्सव गंगा सप्तमी पर्व पर गंगोत्री धाम और मार्कण्डेय पुरी मुखबा गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गंगोत्री धाम में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की मूर्ति का शृंगार किया गया।
इसके बाद अब दिवाली लक्ष्मी पूजन तक गंगोत्री में श्रद्धालु मां गंगा के शृंगार दर्शन कर सकेंगे। वहीं मार्कण्डेय पुरी मुखबा में दीपदान, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गंगा सप्तमी पर गंगोत्री धाम मंदिर में सुबह से ही मां गांगा की विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। ब्रह्म मुहूर्त पर गंगा के निर्वाण दर्शन करने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, फल, शृंगार चढ़ाने के बाद गंगा स्तुति, सहस्रनाम पाठ, गंगा लहरी पाठ व श्री शुक्त पाठ के बाद मंगल आरती की। इसके बाद धाम में मौजूद सभी तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा के शृंगार दर्शन किए।
मंदिर में शृंगार दर्शन के बाद तीर्थ पुरोहितों, गंगा सभा व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मां गंगा से देश की खुशहाली की कामना की। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीय से पहले मां गंगा के निर्वाण दर्शन हुए थे लेकिन गंगा सप्तमी से लक्ष्मी पूजन तक शृंगार दर्शन होंगे।
वहीं, मार्कण्डेय पुरी मखबा गांव में श्री गंगाजी सेवा ट्रस्ट की ओर से 11 हजार दीपदान किया गया। साथ ही धराली आपदा में दिव्यंगत लोगों व विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। वहीं, टकनौर क्षेत्र की महिला मंगल दल के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान समाज में विभिन्न उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक सेमवाल, लोकेंद्र बिष्ट, हर्ष रावत, सीओ रविकांत सेमवाल आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चार धाम यात्रा का औपचारिक आगाज हो चुका है, लेकिन इस बार तीर्थस्थलों की पवित्रता और परंपराओं को लेकर नियमों में कड़ाई बरती जा रही है। गंगोत्री मंदिर समिति ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में गैर-हिंदुओं को प्रवेश तभी दिया जाएगा, जब वे ‘पंचगव्य’ का सेवन करेंगे। समिति का तर्क है कि इससे सनातन धर्म के प्रति आगंतुक की निष्ठा और श्रद्धा की पुष्टि हो सकेगी।
गंगोत्री में ‘पंचगव्य’ और शुद्धिकरण की परंपरा
गंगोत्री मंदिर समिति के अनुसार, मंदिर में प्रवेश के इच्छुक गैर-हिंदू तीर्थयात्रियों को गाय के दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर के मिश्रण यानी ‘पंचगव्य’ का सेवन करना होगा। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने इस परंपरा का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन धर्म में किसी भी अनुष्ठान की पूर्णता पंचगव्य के बिना नहीं मानी जाती।
उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में मंदिर में ऐसे लोगों की भीड़ बढ़ी है जिनका जुड़ाव सनातन परंपराओं से नहीं है, इसलिए यह कदम केवल वास्तविक श्रद्धालुओं को अनुमति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
यमुनोत्री ने अपनाया ‘अतिथि देवो भव’ का मार्ग
एक ओर जहाँ गंगोत्री और बद्रीनाथ-केदारनाथ में नियमों को सख्त किया गया है, वहीं यमुनोत्री मंदिर समिति ने अलग रुख अपनाया है। यमुनोत्री समिति ने स्पष्ट किया है कि वे ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का पालन करेंगे। यहाँ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी भक्तों का स्वागत करने का निर्णय लिया गया है। समिति का मानना है कि धाम के दर्शन के लिए आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत होना चाहिए।
बद्रीनाथ और केदारनाथ में देना होगा शपथ-पत्र
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने भी सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा के मद्देनजर कड़े रुख के संकेत दिए हैं। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बजट बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके तहत गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर औपचारिक पाबंदियां लागू की गई हैं।
यहाँ आने वाले गैर-हिंदू आगंतुकों से उनकी आस्था की पुष्टि करने वाला एक शपथ-पत्र मांगा जा रहा है। द्विवेदी के अनुसार, देवभूमि के पवित्र स्थलों की प्राचीन मर्यादा को बनाए रखने के लिए इन नियमों को औपचारिक रूप देना समय की मांग है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!