प्रतिबंधित नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले गिरोह का खुलासा: जानिये पुलिस को क्या सूचना मिली थी; ऐसे पहुंचाया जाता था नशा, अब इसकी तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शहर में डिलीवरी बॉय की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले गिरोह का सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 1.24 लाख रुपए का माल बरामद किया है। मामले का मुख्य सप्लायर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 मई को सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दो युवक नशीली गोलियों की बिक्री के लिए पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद रईस (32) निवासी हातमपुरा, खंडवा और शेख साहिल (25) निवासी छीपा कॉलोनी, खंडवा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 100 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
बुरहानपुर तक पहुंची जांच
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुरहानपुर में दबिश देकर फारिस पिता छोटे खां और सुभाष पिता फकीरा महाजन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1500 अतिरिक्त अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं। इस तरह पूरे मामले में कुल 1600 नशीली गोलियां जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 48 हजार रुपए बताई गई है।
डिलीवरी बॉय बनकर करता था सप्लाई
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मोहम्मद रईस डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। इसी काम की आड़ में वह शहर के विभिन्न इलाकों में नशीली गोलियों की सप्लाई भी करता था। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और युवाओं तक प्रतिबंधित दवाएं पहुंचाने का काम कर रहा था।
मुख्य सप्लायर की तलाश जारी
जांच के दौरान सामने आया कि सौरभ महाजन निवासी बुरहानपुर आरोपियों को अल्प्राजोलम टैबलेट उपलब्ध कराता था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
जब्त किया गया सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली दवाओं की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों तक की जा रही थी।
टीम को मिली सफलता
यह कार्रवाई टीआई प्रवीण आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने की। अभियान में प्रधान आरक्षक इरशाद अली सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!