गैंगरेप की कहानी फर्जी: लेकिन होटल में नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

बॉयफ्रेंड संग पहुंची थी छात्रा, देर रात घर लौटने के डर से रचा अपहरण का ड्रामा, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने विजय नगर स्थित होटल की सील, मैनेजर पर कार्रवाई की तैयारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्षिप्रा थाने में दर्ज गैंगरेप केस ने गुरुवार को ऐसा मोड़ लिया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। जांच में सामने आया कि नाबालिग ने अपहरण और गैंगरेप की कहानी खुद गढ़ी थी, लेकिन विजय नगर के होटल में उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी युवक अंश सेन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल को सील कर मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात परिजन एक छात्रा को लेकर क्षिप्रा थाने पहुंचे थे। छात्रा ने पुलिस को बताया था कि कोचिंग से लौटते समय सिल्वर रंग की कार में सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षिप्रा पुलिस ने तत्काल जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस थाना तिलक नगर को अग्रिम विवेचना के लिए भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तिलक नगर पुलिस ने जांच शुरू की तो नाबालिग छात्रा के बयान और घटनास्थल में विरोधाभास नजर आए।
पुलिस ने छात्रा द्वारा बताए गए कथित घटनास्थल राजग्रह कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि छात्रा वहां पहुंची ही नहीं थी।
फुटेज में वह बंगाली चौराहा स्थित कोचिंग से अपने दोस्त अंश सेन के साथ विजय नगर स्थित वैदिक विष्टा होटल जाती दिखाई दी। पुलिस जांच के मुताबिक दोनों करीब दो घंटे तक होटल में रुके थे।
इसके बाद आरोपी अंश अपने घर चला गया, जबकि छात्रा देर रात घर पहुंचने को लेकर घबरा गई, क्योंकि वह अपनी सौतेली मां से परेशान है। पूछताछ में उसने बताया कि घरवालों की डांट से बचने के लिए उसने अपहरण और गैंगरेप की कहानी गढ़ दी।
हालांकि वह मांगलिया टोल होते हुए अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्षिप्रा पहुंची और सुनसान इलाके में खुद को चोट पहुंचाने के बाद परिजन को सूचित कर उनके साथ थाने पहुंच गई। इधर, केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज करवाए, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।
होटल संचालक से पत्राचार करेगी पुलिस- पुलिस द्वारा मामले में होटल सील करने के बाद उसके संचालक को पत्र भेजकर होटल की संपूर्ण जांच करने की बात कही है, जिसके लिए वह पत्राचार कर जवाब मांगेगी।
वहीं होटल मैनेजर की भूमिका की भी जांच की जाएगी, जिसके लिए पुलिस आज आरोपी के बयान लेगी, क्योंकि वह नाबालिग छात्रा को होटल में ले गया था, ऐसे में मैनेजर ने उन्हें एंट्री कैसे दी। वहीं आरोपी से यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं उसने पहले भी तो छात्रा का शोषण नहीं किया था।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!