खबर
Top News

गंभीर-सूर्या की जुगलबंदी: भारतीय टी-20 क्रिकेट का नया स्वर्णिम युग; अब 'मिशन ओलंपिक गोल्ड' पर इस जोड़ी की नजर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मार्च 2026, 12:01 pm
शेयर करें:
गंभीर-सूर्या की जुगलबंदी

हेमंत उपाध्याय, खुलासा फर्स्ट।
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई क्षण ऐसे आए हैं जो केवल जीत के आंकड़े नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के अदम्य साहस और अटूट संकल्प की दास्तां बयां करते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उस ऐतिहासिक रविवार की रात मिली वह ऐतिहासिक जीत भी कुछ ऐसी ही थी, जो योग्यता के अवसर का हाथ थामने और प्रतिभा के सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करने की जुगलबंदी को चरितार्थ कर रही थी। यह जीत उन नायकों के फौलादी इरादों का परिणाम थी, जिन्होंने हार के डर को मैदान से बाहर खदेड़ दिया और अपनी काबिलियत के दम पर काल के कपाल पर विजय का अमिट लेख लिख दिया। इस रोमांच, उत्साह, जोश और खुशी को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक महसूस किया गया और देश के अधिकांश शहरों में तो यह पल होली-दीवाली के समान सेलिब्रेट किया गया।

दो सबसे बड़े सूत्रधार
निश्चित रूप से टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को 96 रनों से रौंदकर भारतीय टीम ने जब कुल तीसरी बार विश्व विजेता का ताज पहना तो इस जीत के दो सबसे बड़े सूत्रधार रहे- मैदान पर 'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव और डगआउट में 'रणनीति के चाणक्य' गौतम गंभीर। जीत के बाद गंभीर ने इस कामयाबी का श्रेय पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को भी दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि द्रविड़ ने जिस टीम की नींव रखी थी, वे केवल उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

केकेआर से अहमदाबाद तक का सफर
गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव का रिश्ता किसी कोच और खिलाड़ी के पारंपरिक रिश्ते से कहीं ऊपर है। इसकी जड़ें कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के उस दौर में हैं, जहाँ गौतम गंभीर कप्तान थे और सूर्या एक उभरते हुए सितारे। सूर्या अक्सर कहते हैं- "हम दोनों को एक-दूसरे की आँखों की भाषा समझ आती है।"

विरोधियों के मनोविज्ञान से खेलती है यह टीम
क्रिकेट पंडित अब यह कहने को सिर झुकाकर मजबूर हैं कि आज की टीम इंडिया केवल मैदान पर नहीं खेलती, बल्कि अपने विरोधियों के मनोविज्ञान से खेलती है। जहाँ मुख्य कोच गौतम गंभीर की दूरदर्शी नीतियां एक अभेद्य चक्रव्यूह तैयार करती हैं, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव का मैदान पर बेखौफ तेवर उस रणनीति को हकीकत में बदल देता है। यह तालमेल उस नए भारत की गूंज है, जो न तो चुनौतियों से घबराता है और न ही मंजिलों से पहले थकना जानता है। हौसलों के तरकश से निकले विश्वास के इन तीरों ने साबित कर दिया है कि जब इरादे नेक और मेहनत बेमिसाल हो, तो कामयाबी का सूरज कभी अस्त नहीं होता।

रणनीति और साहस का संगम: जुलाई 2024 से शुरू हुआ सफर
बात 27 जुलाई 2024 की है, जब श्रीलंका की उस उमस भरी दोपहर में पल्लेकेले के मैदान पर पहली बार सूर्या और गंभीर की जोड़ी कप्तान और कोच के तौर पर साथ उतरी थी। तब किसे पता था कि यह जोड़ी भारतीय टी-20 क्रिकेट का पूरा चेहरा ही बदल देगी। तब से लेकर आज तक, इन दोनों का तालमेल भारतीय क्रिकेट के लिए 'ब्रह्मास्त्र' साबित हुआ है। गंभीर की 'रणनीति' और सूर्या के 'साहस' ने मिलकर एक ऐसी टीम तैयार की है जो व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा के लिए खेलती है। यह बात और है कि दोनों के लिए अपवाद स्वरूप कुछ निर्णय अप्रिय, उलटे और नकारात्मक नतीजे वाले रहे, लेकिन इससे दोनों अपने लक्ष्य से नहीं भटके और भारतीय टी-20 को ऐसे मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया जिसने कीर्तिमानों की किताब के कई पन्ने फाड़ दिए।

सूर्या की कप्तानी: भरोसे की नई परिभाषा
सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी को एक नया मानवीय चेहरा दिया है। वे केवल मैदान पर फील्डिंग नहीं सजाते, बल्कि खिलाड़ियों के भीतर आत्मविश्वास भी सजाते हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को तब सहारा देना जब दुनिया उनकी आलोचना कर रही थी- सूर्या की सबसे बड़ी नेतृत्व क्षमता ही कही जा सकती है। उनका 'ड्रेसिंग रूम मंत्र' सीधा है-"बोलो, खेलो और निडर रहो।" यही कारण है कि भारतीय टीम अब 160-170 के सुरक्षित स्कोर के बजाय 250 रनों के विशाल लक्ष्य की ओर निडर होकर बढ़ती है।

गौतम गंभीर: वो 'चाणक्य' जो हारना भूल चुका है
गौतम गंभीर एक ऐसे रणनीतिकार बनकर उभरे हैं, जिनके पास हर मैच की स्थिति का सटीक समाधान है। बतौर खिलाड़ी 2007 और 2011 के फाइनल जिताने वाले गंभीर का विजयी रथ अब कोच के रूप में भी अनवरत जारी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट से 'व्यक्तिगत मील के पत्थरों' का मोह छुड़ाकर 'टीम गोल' की भूख जगा दी है। गंभीर का मानना है कि सफलता का जश्न तभी सार्थक है जब हाथ में चमचमाती हुई ट्रॉफी हो।

लक्ष्य अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का स्वर्ण पदक
टी-20 विश्व कप 2026 की यह जीत केवल एक पड़ाव है। असली मंजिल तो 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का स्वर्ण पदक है। सूर्या ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका बल्ला और उनकी कप्तानी अभी रुकने वाली नहीं है। 2024 की विश्व कप जीत एक 'टर्निंग पॉइंट' थी, लेकिन गंभीर-सूर्या की इस जोड़ी का मिशन अब ओलंपिक पोडियम पर तिरंगा लहराना है।

सबसे प्रभावी बात सूर्या का शांत स्वभाव
पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर का कहना है- "सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सबसे प्रभावी बात उनका शांत स्वभाव है। वे कप्तानी का दबाव बल्लेबाज़ी पर नहीं आने देते, बल्कि कप्तानी उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। उनका अपनी टीम के युवाओं पर अटूट भरोसा ही इस नए भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।" सूर्या का मानना है कि एक डरा हुआ खिलाड़ी कभी मैच नहीं जिता सकता। उन्होंने टीम में ऐसा माहौल बनाया जहाँ जूनियर खिलाड़ी भी बेझिझक अपनी राय रख सकता है। उनके मुताबिक, "अगर आप सबकी बात नहीं सुनेंगे, तो आप ट्रॉफी नहीं जीत सकते।"

प्रदर्शन और जीत को तवज्जो देते हैं गंभीर
वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की राय है- "गौतम गंभीर उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो क्रिकेट को भावनाओं से ज्यादा स्पष्टता के साथ समझते हैं। उनकी कोचिंग में सबसे अच्छी बात यह है कि वे 'स्टार कल्चर' से ऊपर उठकर केवल प्रदर्शन और जीत को तवज्जो देते हैं। उनकी निडरता अब भारतीय टीम के खेल में साफ झलकती है।" 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 का टी20 विश्व कप- गौतम गंभीर की कोचिंग का लोहा पूरी क्रिकेट दुनिया मान रही है।

ड्रेसिंग रूम के भीतर का माहौल सहज
एकाधिक बार देखा गया है कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के भीतर का माहौल इतना सहज है कि गंभीर को अपनी बात समझाने के लिए लंबी मीटिंग्स की जरूरत नहीं पड़ती। अनगिनत क्रिकेट मुकाबलों को देखते हुए मैंने खुद गौर किया है कि पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह बदल चुका है। इस टीम में अब हार की चिंता कम और जीत का जुनून ज्यादा नजर आता है। वे दोनों  बीच रास्ते पर मिलते हैं-जहाँ गंभीर की रणनीतिक कठोरता और सूर्या की मैदान पर लचीली कप्तानी का अद्भुत संगम होता है। पिछले दो सालों में टीम चयन को लेकर इनके बीच कभी बहस न होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय क्रिकेट अब एक 'विज़न' पर चल रहा है, न कि व्यक्तिगत पसंद-नापसंद पर।

भारतीय क्रिकेट के एक नए युग का उद्घोष
स्टेडियम की पिच से जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगाई, तो वह केवल करोड़ों भारतीयों के लिए भावुक कर देने वाला और एक जीत का जश्न नहीं था, बल्कि भारतीय क्रिकेट के एक नए युग का उद्घोष था।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

1 minute ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

6 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

14 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

22 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

25 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

33 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!