एक ही चिता पर पति-पत्नी की अंत्येष्टि: शादी के इतने दिनों बाद ही बन गए काल का शिकार; दर्दनाक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था और घर-आंगन में शादी की खुशियां गूंज ही रही थीं कि एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को ताउम्र के मातम में धकेल दिया। महज 25 दिन पहले सात फेरों के बंधन में बंधा नवदंपती सड़क हादसे का शिकार हो गया।
सीहोर जिले के सलकनपुर मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हुए हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को जब उनके पार्थिव शरीर गृह ग्राम पहुंचे, तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और गमगीन माहौल में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक शाढ़ौरा निवासी और प्रसिद्ध गणेश मंदिर के पुजारी बाबूराव दीक्षित के बड़े पुत्र 25 वर्षीय आशुतोष दीक्षित की शादी 20 अप्रैल को भोपाल निवासी ज्योति दीक्षित के साथ हुई थी।
दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित थे। शुक्रवार सुबह यह नवदंपती स्कूटी से सलकनपुर में माता के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन कर लौटते समय रेहटी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और सड़क पर खून फैल गया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया।
अगले दिन जब दोनों के शव शाढ़ौरा पहुंचे, तो पूरे कस्बे की आंखें नम थीं। हर गली, हर चौक पर सिर्फ इसी हादसे की चर्चा होती रही और माहौल पूरी तरह शोक में डूब गया।
दोपहर में निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 25 दिन पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला यह जोड़ा शनिवार को एक ही चिता पर पंचतत्व में विलीन हो गया। श्मशान घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। यह मर्मांतक दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। जहां कुछ दिन पहले शादी की शहनाइयां गूंजी थीं, वहीं अब मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!