जनाजा-जंग साथ-साथ: दुनिया के मध्य-पूर्व में फिर भड़क गई युद्ध की आग; ईरान-अमेरिका समझौता टूटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

अमेरिका ने ईरान के 90 से ज्यादा ठिकानों पर किया हमला
एक तरफ ईरान में खामेनेई का जनाजा घूम रहा, दूसरी तरफ शुरू हो गया युद्ध
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक तरफ अयातुल्ला खामेनेई को सुपर्द-ए-खाक करने की रस्म ईरान में बीते 5-7 दिन से चल रही है। उनका जनाजा देशभर में घूम रहा है। सरहद पार इराक तक भी पहुंचा। करोड़ों ईरानी मातम में जुटे हैं और एकजुट हो सड़कों पर हैं।
वहीं दूसरी तरफ ईरान-अमेरिका के बीच जंग फिर छिड़ गई। आज, यानी 9 जुलाई को खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक करने का मुख्य दिन है और आज ही अमेरिका ईरान के उस हिस्से में बम बरसा रहा है, जहां खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है।
धमाकों से दहले ईरान ने पलटवार कर अमेरिका को भी दहला दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ये तक कहने को मजबूर हो गए हैं कि मैं ईरान की टॉप लिस्ट में हूं। ईरान मुझे मारना चाहता है। बावजूद इसके दुनिया दोनों देशों से समझदारी की उम्मीदें पाले हुए है, ताकि विश्व बड़े संकट से बच सके।
ईरान भी अमेरिकी ठिकानों पर हुआ हमलावर
अमेरिका ने ईरान के तटवर्ती इलाकों में 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार इन हमलों में ईरानी सशस्त्र बलों के आठ सदस्य मारे गए। हमलों का निशाना दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर बंदर माहशहर, बुशेहर प्रांत, सिरिक और खार्ग द्वीप जैसे इलाके बने।
अमेरिका ने ईरानी तेल बिक्री पर फिर से कड़े प्रतिबंध लगा दिए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन और कुवैत में स्थित 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। इनमें बहरीन का ईसा एयर बेस व सलमान पोर्ट और कुवैत का अली अल सलेम एयर बेस शामिल थे। ईरान ने अमेरिका पर ही युद्ध विराम की संधि तोड़ने का आरोप लगाया।
अ मेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुआ संघर्ष विराम का समझौता एक महीना पूरा होने से पहले ही टूट गया। दोनों देश एक बार फिर होर्मुज में आमने-सामने हो गए हैं।
यह घटनाक्रम इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाला है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने के लिए जो समझौता हुआ था, वह अब खत्म हो चुका है।
ट्रंप का यह बयान ईरान की तरफ से होर्मुज में तीन तेल-गैस के टैंकरों को निशाना बनाए जाने और इसके जवाब में अमेरिकी वायुसेना की तरफ से ईरान के अलग-अलग ठिकानों पर हमले के बाद आया।
ट्रंप ने इसके साथ ही एेलान किया कि अमेरिकी सेना आज रात फिर ईरान पर हमले करेगी।
युद्ध की शुरुआत तब हुई, जब ईरान ने होर्मुज में कुछ टैंकरों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर रातोरात कई हमले किए। चौंकाने वाली बात यह कि ईरान की तरफ से जहाजों-टैंकरों पर यह हमले ऐसे समय में किए गए, जब उसके सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम जारी है और आज 9 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मंगलवार शाम को वाणिज्यिक जहाजों पर ईरानी हमले से इस ताजा विवाद की शुरुआत हुई। ईरान ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया। इनमें कतर का एक तरलीकृत प्राकृतिक गैस टैंकर ‘अल-रकियात’ और सऊदी अरब का कच्चे तेल का टैंकर ‘वेद्यान’ शामिल था।
ईरान का दावा था कि इन जहाजों ने उसकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया और ईरानी अधिकारियों द्वारा स्वीकृत मार्ग के बजाय ओमान तट के करीब वाले ओमानी मार्ग का इस्तेमाल किया।
होर्मुज में 6 हज़ार नाविक फंसे, गैस-तेल जहाज ले रहे यू-टर्न... कतर, सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने भी दोनों पक्षों से शांति की अपील की और जहाजों को होर्मुज के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी।
आईएमओ के मुताबिक मौजूदा समय में होर्मुज में करीब 6 हजार नाविक फंसे हैं, जो भारी अनिश्चितता और तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। तेल और गैस के टैंकर यू-टर्न लेकर कतर जा रहे थे।
भारत के झंडे वाला टैंकर लीला वाडिनार, जो कुवैत से 20 लाख बैरल तेल लेकर आ रहा था, वह ओमान की खाड़ी से यू-टर्न लेकर लौट गया। कुछ तेल टैंकर होर्मुज पार करने में सफल भी हुए हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल... खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा व्यापार मार्ग हैं। जैसे ही जहाजों पर हमले और समझौते के टूटने की खबर आई, कच्चे तेल की कीमतों में अचानक छह फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई।
ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स के दाम भी बढ़ गए हैं। अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है और शिपिंग को भारी नुकसान पहुंचता है, तो कच्चे तेल की कीमतें फिर 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकती हैं।
वैश्विक शेयर बाजारों में हाहाकार...युद्ध भड़कने की आशंका से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। भारत का शेयर बाजार 500-600 अंक तक नीचे चला गया। हालांकि सबसे बुरा असर तब हुआ, जब ट्रंप की तरफ से संघर्ष विराम को खत्म घोषित कर दिया गया। इसके महज 30 मिनट के अंदर भारत का सेंसेक्स 1 हजार अंक क्रैश हो गया। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,677 अंक (2.15%) और निफ्टी 516 अंक गिरकर बंद हुआ।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!