खबर
Top News

पूर्वी रिंग रोड और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के खिलाफ खोला मोर्चा: कलेक्टोरेट पर किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन; एक किसान की बिगड़ी तबीयत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 फ़रवरी 2026, 1:25 pm
शेयर करें:
पूर्वी रिंग रोड और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के खिलाफ खोला मोर्चा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्वी रिंग रोड और इंदौर–मनमाड़ रेल लाइन परियोजना के खिलाफ किसानों का गुस्सा उफान पर है। गुरुवार को सैकड़ों भूस्वामी कलेक्टोरेट पहुंच गए और अर्धनग्न होकर भू-अधिग्रहण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साफ शब्दों में कहा अपनी उपजाऊ और सिंचित भूमि किसी कीमत पर नहीं देंगे। कई किसानों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था— ‘उपजाऊ जमीन बचाओ’, ‘सरकारी बंजर भूमि पर रिंग रोड बनाओ’ और ‘किसानों का हक मत छीनो।`

उपलब्ध है सरकारी जमीन- प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया सरकार उपजाऊ एवं सिंचित भूमि अधिग्रहित कर किसानों को बर्बाद करने पर तुली है, जबकि 161 किमी के पुराने सर्वे के अनुसार शासकीय, बंजर, पथरीली और असिंचित जमीन है, जहां रिंग रोड का निर्माण किया जा सकता है।

पूर्वी क्षेत्र में पहले से चार सड़कें हैं फिर नई सड़क के नाम पर कृषि भूमि नष्ट करने की क्या आवश्यकता है? बायपास के पास रिजर्व जमीन भी है लेकिन उसे छोड़कर किसानों की जीविका पर वार किया जा रहा है।

सम्मान लौटाने की पेशकश- प्रदर्शन में दो किसान ऐसे भी शामिल थे, जिन्हें सरकार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र दिया है। किसानों रामेश्वर और संतोष ने सरकार को सम्मान लौटाने की पेशकश की। उनका कहना था जब जमीन ही नहीं बचेगी तो सम्मान का क्या अर्थ रह जाएगा।

धूप में बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस बुलानी पड़ी- तेज धूप में अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। एसडीएम अजयभूषण शुक्ला ने तत्काल पानी पिलाया और एंबुलेंस बुलवाई।

भीषण गर्मी के कारण किसानों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी प्यास से जूझना पड़ा। जिला प्रशासन को मौके पर पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।

मुआवजा नहीं चाहिए: संतोष सोनकिया
किसान संतोष सोनकिया ने कहा सिंहस्थ के लिए पूर्वी आउटर रिंग रोड की योजना बनाई गई है, जबकि इसकी कोई वास्तविक आवश्यकता नहीं है। उनकी जैविक खेती की जमीन भी अधिग्रहित की जा रही है। हमें मुआवजा नहीं चाहिए। जमीन अधिग्रहित नहीं होने देंगे। यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं, 1200 से अधिक किसानों की है। दो वर्ष से लगातार शासन-प्रशासन को आवेदन दे रहे हैं।

44 गांवों की उपजाऊ जमीन पर खतरा
किसान संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है परियोजना को या तो निरस्त किया जाए या वर्तमान बाजार भाव का कम से कम चार गुना मुआवजा दिया जाए। संघ के अनुसार 44 गांवों की अति उपजाऊ और सिंचित भूमि इस परियोजना से प्रभावित होगी, जहां साल में तीन से चार फसलें ली जाती हैं। बिना सहमति अधिग्रहण मौलिक अधिकारों का हनन किसानों का कहना है स्वीकृति के बिना भूमि अधिग्रहण उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

किसानों की प्रमुख मांगें
पूर्वी रिंग रोड निरस्त किया जाए

अलाइनमेंट 5–6 किमी दूर शासकीय या बंजर भूमि के लिए करें

अधिग्रहण जरूरी होने पर वर्तमान बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा मिले

सभी किसानों को समान मुआवजा मिले

कृषिभूमि की गाइडलाइन दर बाजार मूल्य के अनुरूप बढ़ाई जाए

संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

less than a minute ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

9 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

12 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

20 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 18 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 20 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!