किससे चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश: लोगों की सतर्कता से कैसे पकड़े गए; अब क्या कर रही है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे दो बदमाशों को लोगों की सतर्कता ने मौके पर ही धर दबोचा। बुजुर्ग महिला डॉक्टर के गले से सोने की चेन झपटकर भाग रहे आरोपी कुछ ही दूरी पर बाइक सहित अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 74 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर कीर्ति तिवारी मंगलवार सुबह अपने घर से मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक जाहिद (पुत्र मेंहदी हुसैन, निवासी खिलचीपुर) और गुफरान (पुत्र बाबू अली, निवासी पचोर) उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के दौरान चेन का एक हिस्सा महिला के गले में ही अटक गया, जबकि बाकी हिस्सा आरोपियों के हाथ में चला गया।
घटना के तुरंत बाद आरोपी तेजी से भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। गिरने से दोनों के हाथ-पैर में चोट आई, वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के तार इन आरोपियों से जुड़ने की संभावना भी खंगाली जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सतर्कता से अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलती है। फिलहाल आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!