खबर
Top News

बफीर्ली वादियों से हुबली की धूप तक: जज्बे की आंच में तपी जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत; पहली बार चूमा रणजी ट्रॉफी का आसमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मार्च 2026, 12:47 pm
शेयर करें:
बफीर्ली वादियों से हुबली की धूप तक

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
जब कर्नाटक के शहर हुबली के केएससीए राजनगर स्टेडियम में मेजबान कर्नाटक के कप्तान  देवदत्त पड़िक्कल और जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अंतिम बार हाथ मिलाए तो पारस की आंखों में अलग तरह की संतुष्टि की चमक साफ देखी जा सकती थी। इसकी वजह भी थी यह केवल जम्मू-कश्मीर टीम की केवल रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में चैंपियन बनने की बात नहीं थी, यह इस खेल की दुनिया में एक नई टीम के खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, समर्पण और लक्ष्य के लिए शत-प्रतिशत झोंकने का उदाहरण भी थी।

67 साल के लंबे अंतराल बाद के बाद पहला खिताब
इस विजय के साथ जम्मू-कश्मीर टीम ने इस घरेलू टूर्नामेंट में इतिहास भी अपने नाम किया। 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही इस टीम ने 67 साल के लंबे अंतराल बाद के बाद पहला खिताब जीतने में सफलता हासिल की है। पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने यह कमाल किया और 8 मर्तबा रणजी ट्रॉफी को अपने हाथों में थामने वाली कर्नाटक टीम को मन मसोसकर रह जाना पड़ा।

जम्मू और कश्मीर के उन हजारों युवाओं के सपनों की जीत
जीत के बाद कप्तान पारस का कहना था- "जब मैं इस टीम से जुड़ा था, तो लोग कहते थे कि यहाँ प्रतिभा तो है, पर दिशा नहीं। आज इस ट्रॉफी को हाथ में थामकर मैं गर्व से कह सकता हूँ कि दिशा भी है और जज्बा भी। यह जीत मेरे लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि जम्मू और कश्मीर के उन हजारों युवाओं के सपनों की जीत है, जिन्होंने मुश्किल हालातों में भी क्रिकेट के प्रति अपना प्यार कम नहीं होने दिया। आकिब नबी के 60 विकेट(इस सीजन में सर्वाधिक 60 विकेट ) के साथ कामरान इकबाल और साहिल लूथरा के बेखौफ शतक इस बात का प्रमाण हैं कि जब हम एक परिवार की तरह लड़ते हैं, तो बड़ी से बड़ी टीम भी हमारे सामने घुटने टेक देती है। यह जीत हमारी रातों की मेहनत और उस भरोसे का नतीजा है जो हमने एक-दूसरे पर दिखाया।"

गेंदबाज आकिब नबी के करियर का सबसे भावुक लम्हा
और वहीं गेंदबाज आकिब नबी के लिए यह खिताबी जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके करियर का सबसे भावुक लम्हा था। जब उन्हें साथियों ने कंधे पर उठाकर मैदान का चक्कर लगवाया, तो उनकी आँखों में जो चमक थी, वह उनके संघर्ष की गवाही दे रही थी।  'प्लेयर ऑफ द सीजन' आकिब नबी ने बाद में कहा भी- "यह गेंद सिर्फ मेरी नहीं, उन सबकी है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।"

मैदान के बाहर खड़े दर्शकों को अपनी गेंद दिखाते हुए आकिब नबी ने भावुक होकर कहा- "एक वक्त था जब हमें अभ्यास के लिए ढंग की पिचें भी मयस्सर नहीं थीं। कई बार बर्फबारी और हालात की वजह से हम हफ्तों तक मैदान से दूर रहे, लेकिन जब भी मैं हाथ में गेंद थामता था, तो बस यही सोचता था कि मुझे अपनी टीम-अपने राज्य के लिए कुछ ऐसा करना है जिसे दुनिया याद रखे।

लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि 60 विकेट कैसे लिए? मेरा जवाब है—ज़िद से। मैंने ठान लिया था कि इस बार हमें सिर्फ खेलना नहीं है, बल्कि अपना वर्चस्व स्थापित करना है। कर्नाटक जैसी बड़ी टीम के खिलाफ 5 विकेट लेना मेरे लिए किसी सपने जैसा था। हम एक टीम नहीं, एक 'ज़ज्बा' बनकर खेले हैं।"

आज मेरी आँखों में खुशी के आँसू -इरफान पठान
जम्मू-कश्मीर टीम के पूर्व मेंटर इरफान पठान ने भी स्पष्ट कहा- "आज मेरी आँखों में खुशी के आँसू हैं। मैंने इन लड़कों को उन रातों में देखा है जब अभ्यास के लिए बिजली नहीं थी, जब हालात की वजह से हमें कैंप शिफ्ट करने पड़ते थे। पारस डोगरा ने जिस तरह इस युवा ब्रिगेड को संभाला और आकिब नबी ने जो आग उगलती गेंदबाजी की, वह अद्भुत है। यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, उन तमाम बंदिशों पर क्रिकेट की जीत है। आज जम्मू-कश्मीर ने खुद को भारतीय क्रिकेट के नक्शे पर हमेशा के लिए गाड़ दिया है।"

अभावों से संघर्ष करते हुए खिताबी मंजिल तक
अब क्रिकेट के जानकार कह रहे हैं कि पहाड़ की हवाओं में एक अलग तरह की जिद होती है, और जब वह जिद बल्ला और गेंद थाम ले, तो इतिहास के पन्ने खुद-ब-खुद पलटने लगते हैं। निश्चित रूप से एक ऐसी टीम जिसे अभ्यास के लिए मैदान नहीं मिलते थे, हालात अनुकूल नहीं होते थे उसने अभावों से संघर्ष करते हुए अपने बुलंद इरादों और मेहनत के दम पर विजय गाथा लिखकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। जब भी रणजी ट्रॉफी का जिक्र होगा, तो उन 11 युवाओं की कहानी पहले सुनाई जाएगी, जिन्होंने बर्फीली वादियों से निकलकर तपते मैदानों पर इतिहास रच दिया।

संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

2 minutes ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

12 minutes ago
संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद
Top News

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

14 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

22 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

23 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

27 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

33 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 1 hour ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 2 hours ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 2 hours ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!