यूरोप का कारोबारी बनकर बढ़ाई दोस्ती: बहन बनाया; गिफ्ट के नाम पर युवती से ठगे 1.47 लाख रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कब ठगी के जाल में बदल जाए, इसका एक और मामला इंदौर में सामने आया है। हीरानगर क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया पर एक युवक ने पहले अपने जाल में फंसाया, फिर खुद को यूरोप में गाड़ियों का शोरूम चलाने वाला कारोबारी बताया। बातचीत आगे बढ़ी तो युवती को बहन बना लिया और जन्मदिन पर विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। इसके बाद शुरू हुआ पैसों की मांग का सिलसिला।
कभी मुंबई एयरपोर्ट पर पार्सल अटकने, कभी यूरो में भुगतान करने तो कभी गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर आरोपी ने युवती से अलग-अलग खातों में कुल 1 लाख 47 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब आरोपी ने भारत आने और पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर फिर पैसे मांगे, तब युवती को ठगी का शक हुआ।
सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
हीरानगर पुलिस के अनुसार गौरी नगर निवासी काजल यादव की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि वह यूरोप में रहता है और वहां उसका गाड़ियों का शोरूम है। उसने काजल से वॉट्सऐप नंबर मांगा।
बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने काजल से उसे अपनी बहन बनाने की बात कही। काजल के सहमत होने के बाद दोनों के बीच कई दिनों तक वॉट्सऐप पर बातचीत होती रही।
जन्मदिन के गिफ्ट का दिया झांसा
कुछ दिन बाद युवक ने काजल से कहा कि उसका जन्मदिन है और वह अपनी बहन के लिए विदेश से गिफ्ट भेजना चाहता है। इसके लिए उसने काजल का पता मांगा।
इसके बाद 1 अगस्त को काजल के पास वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश से आया गिफ्ट पार्सल पहुंच गया है। इसे छुड़ाने के लिए 11 हजार रुपए जमा करने होंगे।
गिफ्ट मिलने की उम्मीद में काजल ने अपने अंकल के बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए 11 हजार रुपए भेज दिए।
एक के बाद एक नए चार्ज बताकर मांगे रुपए
11 हजार रुपए भेजने के कुछ देर बाद फिर कॉल आया। इस बार बताया गया कि विदेश से आए पार्सल का भुगतान यूरो में करना है और इसके लिए 14 हजार रुपए और जमा करने होंगे। काजल ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी।
अगले दिन 2 अगस्त को फिर नया बहाना सामने आया। आरोपी ने कहा कि पार्सल दो दिन से मुंबई में पड़ा है और अब करीब 18 हजार रुपए का चार्ज बन गया है। काजल ने 18 हजार रुपए भी भेज दिए।
इसके बाद आरोपी ने गाड़ी खराब होने की बात कहते हुए 21 हजार रुपए और मांगे। उसने भरोसा दिलाया कि सारी रकम बाद में वापस कर दी जाएगी। इस भरोसे पर काजल ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी।
भारत आने और पुलिस के रोकने की कहानी
ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। 4 अगस्त को आरोपी ने काजल से कहा कि वह खुद भारत आ चुका है। उसने दावा किया कि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोक लिया है और उसके पास मिला पार्सल संदिग्ध बताया जा रहा है।
आरोपी ने खुद को पुलिस से छुड़ाने और मामला निपटाने के नाम पर काजल से फिर रुपए मांगे। लगातार बढ़ती पैसों की मांग के बाद काजल को शक हुआ कि वह किसी बड़ी ठगी का शिकार हो चुकी है।
काजल के मुताबिक, तब तक वह आरोपी और उसके बताए खातों में कुल 1 लाख 47 हजार रुपए जमा कर चुकी थी।
साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत, अब पुलिस जांच में जुटी
ठगी का एहसास होने के बाद काजल ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद शनिवार को वह हीरानगर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी और संबंधित अकाउंट होल्डर के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजैक्शन और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!