पैसा डबल करने का झांसा देने वाली जालसाज मोना तीन दिन के रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लग्जरी होटलों में हाईप्रोफाइल सेमिनार, डॉलर में मुनाफे का सपना और रोज 2 प्रतिशत रिटर्न का लालच, इसी चमकदार जाल में फंसाकर 50 से ज्यादा लोगों से ढाई करोड़ रुपए ठग लिए गए।
क्राइम ब्रांच ने मामले में हरप्रीत कौर उर्फ मोना को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि गिरोह का कथित मास्टरमाइंड अनिरुद्ध दलवी मलेशिया भाग चुका है।
डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक ट्रेजर टाउन निवासी जीया सतीश वाधवानी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इसके साथ हनी राजपाल, लक्की राजपाल, पंकज मोटवानी, साहिल सिंह होरा, इंद्रजीत सिंह, रोहित ओचानी, सन्नी होरा, राहुल, सत्यम और संकल्प मिश्रा सहित करीब 50 लोगों के वीडियो और दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ ठगी का शिकार होने की शिकायत की थी।
पीड़ितों के मुताबिक हरप्रीत कौर खनूजा, वंदना ग्रोवर और मनमीत सिंह होरा उफज़् मोनू खुद को यूएस बेस्ड ए स्क्वेयर वर्ल्ड ग्लोबल कंसल्टेंसी कंपनी का टीम लीडर और इन्वेस्टमेंट इंचार्ज बताकर लोगों को जोड़ते थे। दावा किया जाता था कि कंपनी 13 देशों और भारत के कई राज्यों में काम कर रही है।
गिरोह लोगों को होटल रेडिसन और मेरिएट में आयोजित हाईप्रोफाइल सेमिनारों में बुलाता था। 2 जनवरी 2025 और 25 जनवरी 2025 को रेडिसन होटल में मीटिंग और सेमिनार आयोजित किए गए, जहां अनिरुद्ध दलवी और जसवंत सिंह उर्फ जस्सी ने मंच से निवेश स्कीम समझाई। बाद में 18 मार्च को होटल मेरिएट में भी बड़ा सेमिनार हुआ।
आरोपियों ने फजीज़् वेबसाइट दिखाकर दावा किया कि 100 अमेरिकन डॉलर से निवेश शुरू होगा और 100 दिन में रकम दोगुनी हो जाएगी। निवेशकों को रोजाना शनिवार-रविवार छोड़कर 2 प्रतिशत मुनाफा दिखाया जाता था।
रकम डॉलर में ऑनलाइन दिखाई जाती थी ताकि लोगों को इंटरनेशनल ट्रेडिंग का भरोसा हो सके। पीड़ितों का आरोप है कि विड्रॉल के नाम पर भी खेल किया गया। कहा जाता था कि पैसा सिफज़् गुरुवार और शुक्रवार को निकलेगा और आठ दिन बाद खाते में आएगा।
इसी भरोसे में लोग निवेश बढ़ाते गए। क्राइम ब्रांच अब फरार आरोपियों जसवंत सिंह उर्फ जस्सी, अनिरुद्ध दलवी, मुकेश तायड़े और भोपाल निवासी जोसफ की तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं, बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!