फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में फ्लैट का सौदा करने और बैंक लोन चुकाने के नाम पर रुपये लेने के मामले में क्राइम ब्रांच ने 66 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर उनके दोस्त रमनसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आश्वासन देकर उनसे रकम ली गई
शिकायतकर्ता राकेश भार्गव का आरोप है कि फ्लैट की रजिस्ट्री कराने और कब्जा देने का आश्वासन देकर उनसे रकम ली गई, लेकिन न तो रजिस्ट्री कराई गई और न ही रुपये लौटाए गए। समझौते के बाद लौटाई जाने वाली 67.50 लाख रुपये की रकम का चेक भी बाउंस हो गया।
फ्लैट के सौदे में दिए थे 15 लाख रुपये
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, राकेश भार्गव ने 15 अप्रैल 2019 को रमनसिंह के साथ ग्राम रंगवासा स्थित एक फ्लैट का अनुबंध किया था। यह फ्लैट पहली मंजिल पर स्थित नंबर 107 बताया गया है।
सौदे के लिए राकेश ने 15 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रमनसिंह ने जल्द रजिस्ट्री कराकर फ्लैट का कब्जा देने का भरोसा दिलाया था।
बाद में उन्होंने बैंक लोन का निपटारा करने के लिए दो साल का समय मांगा।
इसके बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों के निपटारे के नाम पर अलग-अलग मदों में करीब 60 लाख रुपये और लिए गए।
दो साल बाद भी नहीं हुई रजिस्ट्री
शिकायत के अनुसार, दो साल बीत जाने के बाद भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। इसके साथ ही उधार ली गई रकम भी वापस नहीं की गई।
राकेश भार्गव ने जब रुपये लौटाने के लिए तकादा किया, तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।
समझौते के तहत 67 लाख 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से लौटाने की बात तय हुई। लेकिन राकेश भार्गव के अनुसार, बैंक में चेक जमा करने पर वे बाउंस हो गए।
शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR
चेक बाउंस होने के बाद राकेश भार्गव ने सितंबर में क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के बाद पुलिस ने रमनसिंह के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामला पुलिस जांच के दायरे में है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!