निवेश के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी: कारोबारी को लगाया चूना; दो सगे भाई गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 41 लाख रुपए की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे।
मोटे मुनाफे का झांसा दिया
मामला पिंटो पार्क क्षेत्र के व्यवसायी दुर्गाशंकर नागर से जुड़ा है, जिन्हें ई-मेल के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का ऑफर मिला था। ठगों ने “गोल्ड DGM कॉइन फिक्स डॉट कॉम” नाम की फर्जी कंपनी में मोटे मुनाफे का झांसा दिया।
1.41 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
झांसे में आकर नागर ने दो महीने के भीतर अलग-अलग खातों में कुल 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इन खातों में पहुंचा पैसा
जांच में सामने आया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा सबसे पहले गाजियाबाद स्थित “महादेव सर्जिकल” नाम के बैंक खाते में पहुंचा। यह खाता आदित्य शर्मा और प्रियांशु शर्मा का संयुक्त खाता था, जिसमें 10.50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे।
अस्पताल के पास से गिरफ्तार
मनीष यादव (डीएसपी क्राइम) के मुताबिक, आरोपियों को नोटिस देकर ग्वालियर बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद साइबर टीम गाजियाबाद पहुंची और उनकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी ग्वालियर में जमानत की कोशिश कर रहे हैं, जहां पुलिस ने बिरला अस्पताल के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
59 हजार रुपए ही हुए बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 1 प्रतिशत कमीशन पर अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। जांच में उनके खाते में करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं, हालांकि खाते में मात्र 59 हजार रुपए ही बरामद हुए।
कई लोगों को बनाया अपना शिकार
इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल दोनों भाइयों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और मनी ट्रेल खंगाली जा रही है, ताकि मुख्य गिरोह तक पहुंचा जा सके।
पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क देशभर में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!