क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी: कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। कनाड़िया में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के दो टिकट दिलाने का झांसा देकर मिलिंद जोशी से कई बार पेमेंट कराया गया।
टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। वहीं, राजेंद्र नगर में केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुक कराने के नाम पर रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर दिनकर मुले से दो बैंकों के जरिए करीब 1.93 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है।
फेसबुक विज्ञापन से मिला टिकट बुकिंग का लिंक
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, सर्व संपन्न नगर निवासी मिलिंद जोशी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
मिलिंद ने बताया कि 4 अक्टूबर को मोबाइल पर फेसबुक चलाते समय उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद वॉट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। उन्हें भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के दो टिकट चाहिए थे, इसलिए उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया।
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बार-बार वसूली
आरोपियों ने टिकट कन्फर्म होने और घर पर डिलीवरी देने का भरोसा दिलाया। एक टिकट की कीमत 3,400 रुपए बताकर 10 प्रतिशत अग्रिम भुगतान मांगा गया। इसके बाद टिकट कन्फर्म करने के नाम पर दो बार और पेमेंट कराया गया।
फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम मांगी गई और पैसे लौटाने की बात कही गई। मिलिंद से पहले 2,500 रुपए जमा कराए गए। इसके बाद गलत पेमेंट होने का हवाला देकर 7,300 रुपए मांगे गए।
फिर 7,000 रुपए का एक और भुगतान कराया गया। आखिर में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 9,999 रुपए मांगे गए, जिसका भुगतान भी मिलिंद ने कर दिया।
फोन बंद मिला, तब हुआ ठगी का अहसास
आरोपियों ने एक दिन में टिकट घर पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन टिकट नहीं मिला। वॉट्सएप पर मैसेज भेजने और फोन लगाने पर नंबर बंद मिला।
इसके बाद मिलिंद को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर रिटायर्ड इंजीनियर से ठगी
राजेंद्र नगर में रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर दिनकर मुले भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पुलिस के मुताबिक, दिनकर चारधाम यात्रा पर जाना चाहते थे।
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने के दौरान उन्हें फेसबुक पर एक लिंक मिला। इसके बाद उनके पास कॉल आया।
कॉल करने वाले ने टिकट कन्फर्म होने की बात कहकर एक क्यूआर कोड भेजा। दिनकर ने इसके जरिए 4,000 रुपए का भुगतान किया।
इसके बाद उन्हें टिकट की पीडीएफ भेजी गई, लेकिन फिर कहा गया कि बुकिंग की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इसके लिए उनसे 8,000 रुपए और जमा कराए गए।
बाद में दूसरे नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि पीएनआर नंबर जनरेट नहीं हुआ है और इसके लिए इंश्योरेंस कराना होगा।
दो बैंकों से ट्रांसफर कराए 1.93 लाख रुपए
आरोपियों ने भुगतान में देरी होने की बात कहकर अलग-अलग फीस के नाम पर दिनकर से रकम जमा कराई। इस तरह दो बैंकों के जरिए करीब 1 लाख 93 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।
इसके बावजूद टिकट का कन्फर्मेशन नहीं मिला। दिनकर ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज की।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!