मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़े का खुलासा: हर महीने लाखों रुपए डकारने का आरोप; कागजों पर 600 स्टाफ, मौके पर मिले सिर्फ 400
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि, कॉलेज प्रशासन और आउटसोर्सिंग कंपनी की मिलीभगत से ऐसे कर्मचारियों के नाम पर हर महीने लाखों रुपये का वेतन निकाला जा रहा है, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं हैं।
कागजों पर 600 स्टाफ
सरकारी रिकॉर्ड में मेडिकल कॉलेज में 600 आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती दिखाई गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर जांच करने पर केवल करीब 400 कर्मचारी ही काम करते मिले। यानी लगभग 200 कर्मचारी ऐसे हैं जिनका नाम दस्तावेजों में दर्ज है, लेकिन उनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं मिला।
कंपनी की भूमिका संदेह के घेरे में
इस घोटाले में कॉलेज प्रशासन और आउटसोर्स कंपनी की भूमिका संदेह के घेरे में है। नियमों के मुताबिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान की अंतिम जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होती है। ऐसे में बिना अधिकारियों की जानकारी के इतनी बड़ी राशि का भुगतान होना मुश्किल माना जा रहा है।
हर महीने लाखों रुपये गबन की आशंका
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार एक आउटसोर्स कर्मचारी का मासिक वेतन 10 से 12 हजार रुपये के बीच है। इस हिसाब से हर महीने करीब 20 से 24 लाख रुपये तक के गबन की आशंका जताई जा रही है।
सांठगांठ पर चिंता व्यक्त की
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग से जुड़े सदस्य प्रियंक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई है और अधिकारियों की संभावित सांठगांठ पर चिंता व्यक्त की है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में किन अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका उजागर होती है और क्या कार्रवाई की जाती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!