महिलाओं से ठगी: डिजाइन कॉपी कराने का झांसा देकर फरार; लाखों के आभूषण ले जाने का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के नेमावर नगर में महिलाओं को पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का झांसा देकर विश्वास जीतने वाली एक महिला कथित तौर पर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई।
पीड़ित महिलाओं का दावा है कि आरोपी महिला करीब 15 से 20 लाख रुपए के जेवर लेकर गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले जीता भरोसा, फिर दिया ठगी को अंजाम
अधिकांश पीड़ित महिलाएं नेमावर नगर के वार्ड क्रमांक-4 की निवासी हैं। कुछ दिन पहले एक महिला अपने साथ एक बच्चे को लेकर मोहल्ले में आई थी। वह पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देती थी। इस तरीके से उसने स्थानीय महिलाओं का भरोसा जीत लिया और नियमित रूप से क्षेत्र में आने-जाने लगी।
डिजाइन कॉपी कराने का दिया लालच
पीड़ित महिलाओं के अनुसार, आरोपी ने पहले एक महिला से डिजाइन देखने के बहाने कुछ आभूषण लिए। बदले में उसने 1,500 रुपए दिए और बाद में जेवर भी लौटा दिए। इससे महिलाओं का उस पर भरोसा और बढ़ गया।
इसके बाद उसने अन्य महिलाओं को भी आभूषणों की डिजाइन कॉपी कराने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा कि वह कुछ घंटों में जेवर वापस कर देगी और इसके साथ अतिरिक्त रुपए भी देगी। महिलाओं ने उस पर भरोसा कर अपने सोने-चांदी के आभूषण उसे सौंप दिए। इसके बाद महिला वापस नहीं लौटी।
15 से 20 लाख के जेवर ले जाने का दावा
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि आरोपी करीब 15 से 20 लाख रुपए मूल्य के आभूषण लेकर फरार हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बरामदगी और जांच के बाद ही आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा सकेगा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नेमावर थाना प्रभारी टीना शुक्ला ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं ने लाखों रुपये के जेवर ले जाने की शिकायत की है, लेकिन आभूषण पुराने होने के कारण उनकी वास्तविक कीमत का सत्यापन भी किया जाएगा। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!