कारोबारी से धोखाधड़ी: 31 लाख के पटाखे लेकर नहीं लौटाए रुपए; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पटाखा कारोबारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुराने कारोबारी रिश्ते पर किया गया भरोसा अब विवाद में बदल गया है।
व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शिकायत के बाद जांच करते हुए आरोपी व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि उसके बेटे की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस के अनुसार, रीजनल पार्क निवासी सुरेश फेरवानी, जो ‘रवि फायर वर्क्स’ के नाम से पटाखों का थोक कारोबार करते हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी।
बड़ी मात्रा में पटाखे दिए
उन्होंने बताया कि गड्ढा पुलिया क्षेत्र के रहने वाले अविनाश जैन पिछले तीन-चार वर्षों से उनसे माल खरीद रहे थे। इसी भरोसे के चलते सितंबर से अक्टूबर 2025 के बीच उन्हें उधार में बड़ी मात्रा में पटाखे दिए गए।
16 लाख बाद में चुकाने की बात तय हुई
करीब एक महीने की अवधि में दोनों के बीच लगभग 31.58 लाख रुपए का कारोबार हुआ। इसमें से करीब 16 लाख रुपए बाद में चुकाने की बात तय हुई थी, जिसके लिए लिखित दस्तावेज भी तैयार किए गए थे। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।
रकम देने से किया इनकार
फरियादी का आरोप है कि शुरुआत में आरोपी टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में उसने रकम देने से साफ इनकार कर दिया। पिछले एक महीने से लगातार संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई।
बेटे की भूमिका भी जांच में
मामले की जांच के बाद पुलिस ने दस्तावेजों और लेनदेन के आधार पर अविनाश जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के बेटे की भूमिका भी सामने आ रही है, जिसे लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।
जांच जारी
पुलिस अब पूरे लेनदेन और संभावित साजिश के पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!