ड्यूटी छोड़ साइड में खड़े चार जवानों को सजा: ट्रैफिक पुलिस का ड्रोन सर्विलांस; कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी से बचते नजर आए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी के दौरान चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई, जहां ट्रैफिक संभालने के बजाय कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी से बचते नजर आए। ऐसे चार जवानों को सजा दी गई है, जिससे विभाग में हड़कंप है।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी कई जवान चौराहों पर सक्रिय रहने के बजाय साइड या चाय-पान की गुमटियों पर समय बिताते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू की गई।
डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, शनिवार को पूर्वी क्षेत्र के आठ प्रमुख चौराहों पलासिया, घंटाघर, गीता भवन (गिटार तिराहा), इंडस्ट्री हाउस, एलआईजी, रसोमा, विजयनगर और एमआर-9 पर ड्रोन से मॉनिटरिंग की गई।
कई जगह जवान सक्रियता के साथ ड्यूटी करते नजर आए, लेकिन कुछ लापरवाही करते पकड़े गए।
ड्रोन सर्विलांस से पता चला जवान ट्रैफिक नियंत्रित करने के बजाय कोनों में खड़े होकर समय बिताते रहे थे। इस पर तत्काल दंडित किया गया। लेफ्ट टर्न बाधित करने, जेब्रा क्रॉसिंग का पालन नहीं करने और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 180 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों का कहना है ड्रोन सर्विलांस से ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग में भी सुधार किया जाएगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती होगी। अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!