एक ही परिवार की 4 लोगों की मौत: मां ने तीन बेटियों संग खाया जहर; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
पपौंध थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हिरवाह गांव में एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस घटना में मां और उसकी तीनों बेटियों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
खेत के बीच बने घर में मिला परिवार
जानकारी के अनुसार हिरवाह गांव निवासी अनिता सिंह अपनी बेटियों अर्पिता, कृष्णकुमारी और रितिका के साथ जीनी क्षेत्र में स्थित लगभग सात एकड़ कृषि भूमि पर बने प्रधानमंत्री आवास में रहती थीं। उनका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।
ग्रामीणों में मचा हड़कंप
परिवार का मूल निवास तिखवा गांव बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चारों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
पूरे गांव में पसरा मातम
एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक और सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोग इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते मां ने अपनी बेटियों के साथ इतना बड़ा कदम उठा लिया।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि महिला और उसकी तीन बेटियों द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की आशंका है।
आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
कई सवाल छोड़ गई घटना
यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। पति के बाहर रहने, परिवार की परिस्थितियों और महिला के मानसिक तनाव सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!