चार दोस्तों की डूबने से मौत: नदी में नहाने गए थे; दो को बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, फतेहपुर।
रविवार को दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा के पास रिन्द नदी में नहाने गए छह दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए।
चार युवकों की डूबने से मौत
हादसे में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, तपनी गांव निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश, शान, निजाम और मोनू रविवार को नदी में नहाने पहुंचे थे।
अचानक डूबने लगे
नहाते समय सभी युवक गहरे पानी की तरफ बढ़ गए और अचानक डूबने लगे। युवकों को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
निजाम और मोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निजाम और मोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान को जब तक नदी से निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चार युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
नहाते समय बरतने सावधानी
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी और तालाबों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:हर आरोप पर सिर्फ जांच; फिर एसआई पर क्यों नहीं आती आंच?, पुराने सुसाइड केस के बाद ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नया विवाद, वायरल वीडियो ने फिर उठाए सवाल

11 बाइक-स्कूटर चोरी कर शहर में घूम रही थी गैंग:पुलिस ने दबोचा

लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती:फिर करने लगा ब्लैकमेल

Y-शेप में दौड़ेगी मेट्रो:उज्जैन-पीथमपुर के साथ देवास तक नेटवर्क विस्तार की तैयारी

स्टेशन पर चूहों का आतंक, बुजुर्ग को काटा, कांग्रेस ने बोला हमला:अधिकारियों से बहस; 262 करोड़ के ठेके की जांच और एफआईआर की मांग

70 करोड़ की एमडी ड्रग्स डील का खिलाड़ी 5 साल बाद धराया

बेखौफ परोसी जा रही शराब:खाना खिलाने वाले ढाबे-रेस्टोरेंट में

आस्था का सैलाब:सावन में पहली बार बाबा के दर पहुंचे इतने करोड़ श्रद्धालु; शीघ्र दर्शन से इतनी आय

यात्रियों की जान से खिलवाड़:13 गुना ज्यादा नशे में बस चला रहा था ड्राइवर; वॉल्वो में 30 यात्री सवार थे, ब्रेथ एनालाइजर में अल्कोहल मिला, पुलिस ने पकड़ा

सड़क धंसी, 10 हजार वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित:निगम प्रशासन ने दी सफाई; 18 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन में लीकेज से खिसकी मिट्टी, 3 दिन में मरम्मत का दावा

पैंट्रीकार का खाना खाने के बाद बच्चे बीमार:50 मिनट खड़ी रही ट्रेन; पेट दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत, स्टेशन पर ट्रेन रोककर डॉक्टरों ने किया इलाज, इतने की हालत गंभीर

सात समंदर पार ‘वसुधैव कुटुंबकम:संघ सुप्रीमो के लिए न्यूयॉर्क में अभूतपूर्व जिज्ञासा

इन मल्टियों में उखड़ रहा प्लास्टर:दीवारों में दरारें; हजारों फ्लैटों में रह रहे परिवार, निगम कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के आवास भी बदहाल, मरम्मत की मांग

सुरंग के रास्ते सीधे पहुंचेंगे बाबा के लोक:जाम से मिलेगी मुक्ति; इतने मीटर लंबा होगा अंडरग्राउंड कॉरिडोर रेलवे लाइन के नीचे भी बनेगा अंडरपास

ओडिशा में बाढ़ से 67 हजार प्रभावित:बिहार में गंगा-गंडक उफान पर; 50 हजार से ज्यादा घर पानी में; हिमाचल की 67 सड़कें बंद

कोटा से पकड़े गए सराफा कारोबारी:अब खुलेगा गोल्ड तस्करी का नेटवर्क; 3 किलो विदेशी सोने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती:फिर करने लगा ब्लैकमेल; वारिश उर्फ वीरू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव का केस दर्ज

मोमोज में इल्लियां:ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत; रेस्टोरेंट के स्टाफ ने गलती स्वीकारने के बजाय की बदतमीजी

नेपाल में फिर मंडराया तबाही का खतरा:भूस्खलन से बनीं 2 झीलें; 2,500 लोग लापता, 320 भारतीय शामिल

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!