पूर्व मंत्री राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल ने छोड़ी कांग्रेस: पार्टी में चाटुकारों-हरल्लों को दिए जा रहे पद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मप्र कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और राजीव गांधी मंत्रिमंडल में श्रममंत्री रहे दिवंगत राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि पार्टी में अब चाटुकारों-हरल्लों को पद दिए जा रहे हैं। वे भाजपा में फिलहाल नहीं जाएंगे।
विशाल जपं सदस्य होने के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के दामाद भी हैं। विशाल ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी में ऐसे लोगों की भरमार हो गई है, जो चाटुकार किस्म के हैं और जिनका अपना कोई जनाधार नहीं बचा।
विशाल ने बताया कि उनके परिवार ने कांग्रेस की खूब सेवा की है। अनेक विपरीत स्थितियों में भी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा और पूरी ताकत के साथ पार्टी के साथ खड़े रहे।
पिता राजेंद्र मालवीय भी दादा दिवंगत राधाकिशन मालवीय के नक्शेकदम पर चलकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। लेकिन न तो उन्हें और न बुआ चंद्रकला मालवीय को कुछ मिला। जब भी कोई पद देने का मौका आया, हमारे परिवार को दरकिनार कर दिया गया।
ऐसी स्थिति में अब पार्टी में काम करना मुश्किल हो गया है। जो लोग केवल नेताओं के आगे-पीछे घूमकर व्यक्तिगत लाभ साधने में लगे हैं, उन्हें संगठन में पद व प्रतिष्ठा प्रदान की जा रही है। वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को लगातार उपेक्षित कर हाशिए पर धकेला जा रहा है।
संगठन में आज स्वयं को उपेक्षित व असहज महसूस करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पांच दशकों से उनका परिवार कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा के साथ जनसेवा कर रहे हैं। आज चाटुकारिता और व्यक्तिगत समीकरणों को अधिक महत्व दिया जा रहा है।
अभी भाजपा में जाने का फैसला नहीं
विशाल मालवीय ने बताया कि अभी उन्होंने फैसला नहीं किया कि वे भाजपा में जाएंगे या नहीं। हालांकि वे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के दामाद हैं।
अभी वे जिला जनपद सदस्य हैं। पिता राजेंद्र मालवीय देवास-शाजापुर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। ये तो तय है कि दोबारा जनपद का चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!