पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने की पहल: सीएम को लिखा पत्र; इसके लिए जल्द जमीन हस्तांतरण की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तार कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक राजधानी है, ऐसे में बढ़ते हवाई यातायात और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए एयरपोर्ट का शीघ्र विस्तार बेहद जरूरी है।
उज्जैन एयरपोर्ट परियोजना का किया स्वागत
सुमित्रा महाजन ने पत्र में उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल, ओंकारेश्वर और सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन का समग्र विकास प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।
1938 से शुरू हुआ एयरपोर्ट का सफर
महाजन ने पत्र में उल्लेख किया कि इंदौर एयरपोर्ट का निर्माण वर्ष 1938 में होलकर राजवंश के समय हुआ था। वर्तमान में यह मध्य प्रदेश का सबसे व्यस्त और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विमानतल है।
उन्होंने बताया कि अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान एयर ट्रैफिक सर्विस (ATS) टॉवर और नए टर्मिनल भवन का निर्माण कराया गया था। इसके बाद अतिरिक्त रनवे, समानांतर टैक्सी-वे और पार्किंग विस्तार की योजना भी तैयार कराई गई।
जमीन मंजूर, लेकिन विस्तार का काम अब भी लंबित
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि एयरपोर्ट पार्किंग विस्तार के लिए वर्ष 2019 में भूमि स्वीकृत हो चुकी है। वहीं रनवे विस्तार और समानांतर टैक्सी-वे के लिए आवश्यक सर्वे भी पूरा हो चुका है, लेकिन राज्य स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया अब तक लंबित है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक भूमि का हस्तांतरण जल्द से जल्द भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को कराया जाए, ताकि रनवे, टैक्सी-वे, पार्किंग और अन्य विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
महाजन ने कहा कि इंदौर की तेजी से बढ़ती औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए एयरपोर्ट का विस्तार अब केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि समय की मांग बन चुका है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!