खबर
Top News

वीडियो देखिये, इस पूर्व मुख्यमंत्री के भाई का निधन: पत्नी है इस पार्टी की नेता; गंभीर हालत में अस्पताल में कराया था भर्ती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मई 2026, 10:56 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की आयु में हुई उनकी असामयिक मृत्यु ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रातः छह बजे प्रतीक यादव की पत्नी व भाजपा नेता अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें अचेतावस्था में लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहाँ उपस्थित चिकित्सकों ने जांच के उपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.सी. पांडेय ने बताया कि जब प्रतीक को लाया गया, उस समय उनकी नाड़ी पूरी तरह बंद हो चुकी थी और हृदय की गति भी थम चुकी थी।

पल्मोनरी एम्बोलिज्म से थे पीड़ित
सूत्रों के अनुसार, 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर अवस्था में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन के उपचार के बाद जब उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ, तब वे चिकित्सकों की अनुमति लिए बिना ही घर लौट गए।

चिकित्सकों के अनुसार, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित थे जिसमें रक्त का थक्का फेफड़ों की धमनियों में जमकर रक्त संचार को अवरुद्ध कर देता है। यही उनकी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है, हालाँकि आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

KGMU में पोस्टमॉर्टम, अखिलेश पहुंचे

शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कराया गया। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव स्वयं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और छोटे भाई का अंतिम दर्शन किया। बाहर आकर उन्होंने संक्षिप्त और भावुक शब्दों में कहा यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे, हम उसी बात को मानेंगे। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर प्रतीक के आवास पर ले जाया जाएगा।

असम से लखनऊ रवाना हुईं अपर्णा
प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव इस समय असम में थीं। निधन की सूचना मिलते ही वे लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।

मुलायम के परिवार से थे प्रतीक
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी और 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में दोनों के बीच तलाक के बाद साधना और मुलायम की निकटता बढ़ी, और 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से विवाह कर प्रतीक को सार्वजनिक रूप से पुत्र का दर्जा दिया।

राजनीति से परे था जीवन
प्रतीक ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित लीड्स विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। राजनीति से सदैव दूरी बनाए रखने वाले प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस के क्षेत्र में व्यवसाय था। लखनऊ में उनका 'द फिटनेस प्लैनेट' नाम का जिम चर्चित था। उन्होंने अपर्णा यादव से प्रेम विवाह किया था और दोनों की दो पुत्रियां हैं।

उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को प्रतीक ने अचानक तलाक की घोषणा करते हुए सार्वजनिक रूप से कहा था कि अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। किंतु नौ दिन बाद दोनों में सुलह हो गई और प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था - 'All is Good।'

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 14 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 17 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 17 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 17 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 18 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 18 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 18 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 19 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 19 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 19 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 19 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 19 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 19 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 20 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 20 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 20 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!